{"_id":"588b44d54f1c1b5c02cf6c17","slug":"daily-rashiphal-28th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धनु राशि में शनि का पहला शनिवार, आपके लिए कैसा रहेगा दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
धनु राशि में शनि का पहला शनिवार, आपके लिए कैसा रहेगा दिन
एस्ट्रोयोगी
Updated Wed, 01 Feb 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनु राशि में शनि के आने के बाद यह पहला शनिवार है। संयोग से आज चन्द्रमा भी शनि के घर में होंगे, ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए।
मेष राशि: आज किसी बहस में ना पड़ें
मेष राशि
अपने मित्र के साथ किसी भी बहस में ना पड़ें वरना मानसिक शांति खो बैठेंगे। इस समय की गई कोई भी बहस आपके रिश्ते व आपकी शांति के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए झगड़ों से दूर ही रहें।
अपने संबंध में बदलाव ना करने के कारण आपके साथी के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है। आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हो सकता है आपको अपने फैसले पर पछतावा भी हो लेकिन घबरायें नहीं अपनी सोच को सकारात्मक रखें और अपने दिल को तसल्ली दें कि जो होता है वह अच्छे के लिये होता है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। आज आप पानी के आसपास या अन्दर ना जाएं। आज पानी से सम्बन्धित कोई घटना घट सकती हैं।
अपने संबंध में बदलाव ना करने के कारण आपके साथी के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है। आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हो सकता है आपको अपने फैसले पर पछतावा भी हो लेकिन घबरायें नहीं अपनी सोच को सकारात्मक रखें और अपने दिल को तसल्ली दें कि जो होता है वह अच्छे के लिये होता है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। आज आप पानी के आसपास या अन्दर ना जाएं। आज पानी से सम्बन्धित कोई घटना घट सकती हैं।
वृष राशि: कार खरीदने के लिए शुभ है दिन
वृष राशि
आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। अगर संभव हो तो प्रेम दिखाने के नए व अलग तरीके का प्रयोग करें। एक छोटी कविता लिखकर प्रेमी के पास भेजने से बहुत फायदा होगा। आज आप अपनी जिम्मेंदारियों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। क्योंकि कभी-कभी आपका ध्यान भटक जाता है। आज आप ध्यान तो केन्द्रित करेंगे ही साथ में अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर सकेंगे। इस समय का उपयोग अपने उन अधूरे कामों को पूरा करने में करें जो काफी समय से अधूरे पड़े हैं। नया घर या नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज कर्ज के लिए आवेदन करने का अच्छा दिन है। आज कार खरीद लेने के लिए भी अच्छा दिन है, खरीद डालिये। सितारे आपके पक्ष में हैं। आज आपको दांतो की परेशानी हो सकती है। आप कुछ आर्युवेदिक उपचार अपनायें ताकि दर्द से आराम मिले आपको अपनी हालत में जल्द सुधार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: खुशखबरी मिल सकती है
मिथुन राशि
अगर आपके दोस्त या रिश्तेदार समुद्र पार से आए हुए हैं तो शायद आज वो आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। इसलिए अपने घर की साफ-सफाई करके तैयार रहें। आज के दिन आपको अपने कवच से बाहर निकल कर अपने चाहने वाले के समक्ष अपना उत्साह व प्रेम प्रकट करना होगा। वह कोई दोस्त हो सकता है, जिससे कि आपका रोमांस पीगें बढ़ा रहा हो। कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में जो विकास हुआ है, उसके कारण भविष्य में आपको लाभ ही मिलेगा। जिन लोगों को किसी शुभ समाचार का इंतजार था, आज उन्हें वो खुशखबरी मिल सकती है। आप यह ध्यान रखें कि आपने मूल्यवान वस्तुओं को कहां रखा है। ऐसा लगता है कि आज आप थोड़े असावधान रह सकते हें जिससे आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं। आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं। जिदंगी कभी चुनौती पूर्ण भी बन जाती है इसलिए आप धैर्य न छोड़ें और अपने चेहरे पर हंसी बरकरार रखें।
विज्ञापन
कर्क राशि: परिवार के साथ समय बितायें
कर्क राशि
आपके और आपके परिवार के बीच मामला तनावपूर्ण चल रहा है। अगर आप लोगों के बीच कुछ झगड़े चल रहे हैं और वो बातचीत से नहीं सुलझ रहे तो आपके अपने परिजनों को और वक्त देना चाहिए। आज आप अपने किसी नए दोस्त से प्रस्ताव पा सकते हैं, जो आपको उलझा सकता है। कोई भी फैसला लेना आज आपके लिए हैरत ही पैदा करेगा। अगर आपको अपने करियर को ले कर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें जिन्होंने अपने कैरियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। आपको इस वक्त जमीन जायदाद के खरीद फरोख्त से कोई विशेष लाभ नहीं होगा। हालांकि जमीन जायदाद के लेन-देन बहुत बड़े पैमाने पर होते हैं परन्तु आज आपका शुभ दिन नहीं है। आज तनाव कम होने के कारण आप अच्छा महसूस करेंगे। आप स्वास्थ्य की तरफ सकारात्मक व्यवहार रखते हैं और आपकी जीवनशैली भी ठीक रहेगी। कुल मिलाकर आप अच्छा महसूस करेंगे। आप जिम जाना शुरु करें ताकि आपको लाभ प्राप्त हो सके।