फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का दिन इन राशि वालों के लिए अशुभ हो सकता है, जानें अपना राशिफल

Thu, 27 Jul 2017 07:48 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Jul 2017 07:48 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 27th july
ग्रह नक्षत्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: आवेदन किया हुआ कर्ज मिल सकता है

daily rashiphal 27th july
मेष राश‌ि

आज आप जरा अपनी बहस करने की आदत को काबू में रखें। आज आप शायद थोड़ा उत्तेजित हो जाएं व बहस में पड़ जाएं। आज का दिन आपकी खुशियों से भरपूर दिन होगा। आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताकर अपनी बोरियत को दूर करेंगे। आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। यदि आपने किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज उधर से अच्छी खबर मिल सकती है।  

वृष राश‌ि: अच्छी योजना से धन लाभ मिलने की संभावना

daily rashiphal 27th july
वृष राश‌ि

आपके संबंध में नई उत्तेजना को घर पर बैठकर व्यर्थ ना करें। साथ-साथ फिल्म देखें अथवा अन्य आनंददायक कार्य करें। इससे जीवन की नीरसता दूर हो जाएगी। आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं और न जाने आपका कौन सा विचार आपके काम आ जाए। सोच समझ कर ही कोई योजना बनाएं और उस पर आज ही काम शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक आपको लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: व्यवसाय में दिन अच्छा रहेगा

daily rashiphal 27th july
म‌िथुन राश‌ि

आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। जरूरत पड़ने पर इनकी मदद लेने से पीछे ना रहें लेकिन ये बात भी ध्यान में रखें कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आपको उनके एहसान का बदला चुकाना पड़ेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा है। आपका पार्टनर अपनी बेहतरीन अदाओं से आपको हैरत में डालेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही ध्यान से काम करना हेगा। अगर आपने पूरे ध्यान से काम नहीं किया तो आप इच्छित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे। यदि आपका अपना व्यवसाय है, तब आज का दिन आपके लिये ही बना है। 

विज्ञापन

कर्क राशि: मेहनत के बल से प्रगति करेंगे

daily rashiphal 27th july
कर्क राशि

आज आप प्रेम की पवित्र व विशेष भावना महसूस करेंगे। यह आपको एक दुनिया में ले जा कर आपके जीवन में नई भावनाएं व उत्तेजना भर देगा। आप महसूस करेंगे कि पहली बार प्रेम होने पर हैरानी व उत्सुकता के भाव हावी होते हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। हाल ही में आपकी सृजनात्मक योग्यता अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शित हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed