फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्थिक सुरक्षा को लेकर इस राशि वालों को रहेगी चिंता, जानें अपना राशिफल

Thu, 25 May 2017 04:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Thu, 25 May 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 25th may
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: कीमती सामान खोने की संभावना

daily rashiphal 25th may
मेष राश‌ि

आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। आज शेयर बाजार में तगड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए अगर आप इस में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो हर पल चौकन्ना रहें। आज इस बात पर नजर रखें कि शेयर बाजार में क्या कुछ चल रहा है, इससे भविष्य में निवेश करने में आसानी रहेगी। आज आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी ऊर्जा का स्तर भी ऊंचा रहेगा। कुछ स्वास्थ्य विकार के बाद आप अपना स्वास्थ्य फिर से अच्छा महसूस करेंगे। 

वृष राश‌ि: साथी के साथ बहस करने से बचें

daily rashiphal 25th may
वृष राश‌ि

आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। यदि आप मॉडलिंग के जगत में काम करते हैं तब एक अच्छा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। इस अवसर का पूरा पूरा लाभ लें और पूरे मन से अपेक्षाओं को पूरा करें। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे। इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि:अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें

daily rashiphal 25th may
म‌िथुन राश‌ि

शाम को आपके किसी सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें। कोई भी भारी सामान उठाते समय आपको चोट लग सकती हैं। आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता हैं। ऐसा कोई भी कार्य ना करें, जिससे आप पर काम का ज्यादा दबाव पड़े।

विज्ञापन

कर्क राशि: वित्तीय विकास के मिलेंगे संकेत

daily rashiphal 25th may
कर्क राशि

आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अकेले लोग आज पारिवारिक कार्यक्रम में किसी रोचक व्यक्ति से मिल सकते हैं। आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे। आज अच्छी सेहत के लिए बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का आनन्द उठाएं। अगर आप घर से बाहर खेल या फिर किसी खास काम में अपने दोस्त के साथ रहेंगे तो आज आपका मन अंदर से व्यायाम करने को करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed