फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्क राशि वालों को आज मिलेगा लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Tue, 21 Mar 2017 10:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Tue, 21 Mar 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 21th March
राश‌िचक्र

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।

Trending Videos

मेष राश‌ि: समय पर पूरा करें काम

daily rashiphal 21th March
मेष राश‌ि

आज कुछ अलग करने का दिन है। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आपकी ये योजना आज वास्तविक रूप ले सकती है। आज हालात कुछ ऐसे होंगे कि आप अपने प्यार को भरपूर रूप से नही पा सकेंगे, उन हालात पर काबू पाने के लिए अपने अहम को एक तरफ करके जिंदगी का भरपूर आनन्द अनूभव करें। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे। यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पाएंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। आज आपको अपने व्यस्त जीवन में से समय निकाल कर व्यायाम को देना होगा ताकि आप स्वस्थ रहें। 

वृष राश‌ि: शेयर बाजार से रहें दूर

daily rashiphal 21th March
वृष राश‌ि

आज आप अपने परिवार व कार्यालय के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होंगे। इस अवसर का फायदा उठाते हुए दूसरों की मदद करें। वो आपको इसके लिए सराहेंगे। आपको अपने साथी के साथ रिश्तों में और अधिक स्वतन्त्रता एवं खुलापन चाहिए। घुटन भरे माहौल से निकलने के लिए आपको चाहिए कि आपस में बैठकर अपने अनुभवों को आपस में बांटें। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष प्रगतिवर्धक है। नवीन अवसर आपके समक्ष होगा, जिसका आपको फायदा लेना चाहिये। अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें, क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। आज घुटनों और जोड़ों की परेशानी से बचकर रहें। आप नियमित रूप से खेलें और जिम करें। अपने जोड़ों के बारे में सोचें और थोड़ा थ्यान दें। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और नियमित रूप से जिम जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: रिश्तों के बीच गलतफहमी ना होने दें

daily rashiphal 21th March
म‌िथुन राश‌ि

आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। वो प्रियजन आपके परिजन, दोस्त या फिर सहकर्मी कोई भी हो सकते हैं। आज आपके साथी को आपसे रोमांस के अतिरिक्त दोस्ती की जरूरत है। उसकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें और उसे भरपूर सहयोग दें। तनावपूर्ण माहौल से बाहर ला कर उसका हल्का-फुल्का मनोरंजन करें। आज का दिन नौकरी में बदलाव के संकेत करता है। लेकिन ये बात ध्यान में रखिए कि दूर के ढोल सुहावने होते है। आपको नवीन संस्थान में काम करने के लिये अपनी पूरी शक्ति लगा देनी होगी। अगर आप पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में हैं तो आज बहुत व्यस्त रहेंगे। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दिमागी शान्ति वाला बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आज आप स्वस्थ और आत्मविश्वासी बने रहेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि: नौकरी मिलने के संकेत

daily rashiphal 21th March
कर्क राशि

आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। आज आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग कोई पुस्तक पढ़कर या अपने किसी मित्र से मिलकर किया जा सकता है। इस प्रकार अपने साथी से दूर रहकर समय बिताने से आप अपने आप का भली प्रकार मनोरंजन कर सकते हैं। अगर आप इस समय बेराजगार हैं तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अक्सर पैसे का हिसाब- किताब रखने में भुलक्कड़ हैं इसलिए आज आप अपने खर्चे का ठीक हिसाब रखें। आज आपको सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी। ज्यादा खाना खाने से हो सकता है आपको जिम जाना पड़ जाए। आपको दिन-भर के स्नैक्स पर नियंत्रण रखना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed