फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृश्चिक राशि से जाते हुए शनि अंतिम शनिवार को इन राशियों पर बरसाएंगे कृपा

Sat, 21 Jan 2017 10:23 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Sat, 21 Jan 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
daily Rashiphal 21st January
राश‌िचक्र
शन‌ि महाराज 26 जनवरी को वृश्च‌िक राश‌ि से जा रहे हैं। इस राश‌ि में अंत‌िम शन‌िवार को शन‌ि महाराज क‌िस राश‌ि पर कृपा करेंगे, जान‌िए आपकी राश‌ि पर शन‌ि क‌ितने मेहरबान हैं।

मेष राशि: आज आप अपने काम को ले कर खुश रहेंगे

daily Rashiphal 21st January
मेष राश‌ि
आज आप उन लोगों से दूर रहें जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान हैं लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि नकारात्मकता किस कदर आप पर हावी होती जा रही है। साथी से मिलने के उपरान्त आये परिवर्तनों से अपने साथी को अवगत कराने का यही उत्तम समय है, जिसके फलस्वरूप आप दोनों ही उमंगों से भरपूर जिंदगी का सफर तय करने में सक्षम हो सकेंगे। आज आप अपने काम को ले कर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। जिन कर्मचारियों को उत्पादन बोनस मिलता है वो आज किसी ईनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपकी मेहनत को देखा जा रहा है। इससे आपको आज धन लाभ हो सकता है। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। हालांकि आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा।

वृष राशि: आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे

daily Rashiphal 21st January
वृष राश‌ि
आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इस तरह अलग- अलग विषयों पर अपना ज्ञान बढ़ाने से आपको लाभ होगा। आज आप अपने रोमांस को लेकर दुविधा में रहेंगे, क्योंकि आपकी पसंद को लेकर आपके परिवार वालों और दोस्तों की सहमति ना हो। आज किसी महत्वपूर्ण योजना से आपको लाभ होगा। आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आप जानते हैं कि आप में काबिलियत है, इसलिए भविष्य में भी  इसी तरह से अपना प्रयास जारी रखें। कुछ दिनों से आप दान की सोच रहे थे आज का दिन अच्छा है, दान कर डालिए। मौका भी है और दस्तूर भी। दान करने से आपको खुशी और मन की शांति मिलेगी। नेक कामों के लिए कुछ दान भी कीजिए। अगर आपको जल्दी में कोई स्वास्थ्य विकार से गुजरना पड़ा है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सिरदर्द, पेटदर्द और जुकाम जैसी परेशानीयों से आप छुटकारा पा सकेंगे। अच्छे खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें जिससे आपका शरीर ऊर्जावान् और सही दिशा में प्रगतिशील होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा

daily Rashiphal 21st January
म‌िथुन राश‌ि
आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आप यह जान सकते हैं कि आपको प्यार हो गया है। जीवन अब अलग और सब कुछ ताजा व नया लगेगा। ऐसा लगेगा कि आप और आपका साथी एक दूसरे के लिए ही बने हैं। दोनों का प्यार में होना सुखद बात है व यह आगे ज्यादा गहरा हो सकता है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो खुश खबरी आपको जल्दी ही मिलने वाली है। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा। आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये। आज इस काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। आज आप गन्दी आदतों से निजात पाना चाहेंगे और कुछ नया करेंगे। धूम्रपान से दूर रहें और ताजा जूस पीने की आदत डालें। आप इस सकारात्मक ऊर्जा का इस्तमाल अपनी सेहत को ठीक करने में लगाएं। इससे आप अपने मूड और ऊर्जा स्त्रोत में काफी अन्तर देख पाएंगे। दिन के अन्त तक आपका दिमाग, शरीर और आत्मा मजबूत रहेंगी।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज विदेश से आपको खुशखबरी मिल सकती है

daily Rashiphal 21st January
कर्क राशि
ये समय घर पर ध्यान देने का है। अपने आस- पास देखें और सोचें कि आप किस तरह अपने वातावरण को खूबसूरत बना सकते हैं। अपने घर को खूबसूरत बनाने से आपको भी तरोताजा महसूस होगा। आप आज किसी ऐसे दोस्त के साथ प्यार का इजहार करने के लिए ललचाएंगे, जिससे आप खुद आकर्षित रहे हैं। आज विदेश से आपको खुशखबरी मिल सकती है, खास तौर से यदि आप विद्यार्थी हैं और आपने विदेश में कहीं दाखिले या छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है तो ये खुशखबरी विदेश में आपकी नौकरी से संबंधित भी हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई आगे बढ़ती रहेगी और उनका ध्यान इस समय अपनी पढ़ाई पर ही रहेगा। यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पायेंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। आपकी आमदनी के साथ-साथ आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ती है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। कृपया इसे सामान्य ढंग से संचालित करें। जिन्हें आप प्यार करते हैं उनकी सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed