मिथुन राशि में चन्द्रमा का गोचर आज आपके लिए किस मामले में भाग्यशाली है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः सेहत का ध्यान रखें
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी ले कर आएगा और आपको उस पर गर्व होगा। खुशियों का उत्सव मनाने का समय है क्योंकि आपको कोई नजदीकी कुछ खास हासिल कर सकता है। उनको कोई इनाम, अच्छे अंक या फिर खूब सारी प्रशंसा मिल सकती है। उनको और अधिक प्रोत्साहन दें और शाबाशी देना बिल्कुल ना भूलें।
आप अपने आप को बधाई दीजिए, क्योंकि सब काम ठीक से हो रहे हैं। और आप अपने लक्ष्यों को निश्चित समय पर पूरा कर पाएंगे। लेकिन, एक बात आपको ध्यान में रखनी चाहिए कि अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। इससे आपको उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। इसका फायदा अपने में और सुधार लाने के लिए करें।
समुद्र या पानी से संबंधित उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद दिन है। मोती हो या मछली सब पानी से मिलते हैं, और इनका धंधा करने वाले आज अच्छे फायदे में रहेंगे। असल में आज ग्रह और सितारे उनके पक्ष में हैं जिनका कामकाज किसी न किसी रूप से समुद्र और पानी से जुड़ा है।
आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको सड़क किनारे तैयार होने वाले खाने से बचना होगा आप ज्यादा पानी,ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा।
वृष राशिः निवेश के लिए दिन अच्छा है
आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आप बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। अगर कोई आपसे सलाह मांगने आए तो उसे निराश ना करें और जितना आप उसके लिए कर सकते हैं करें।
अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं। यूं तो आप इस मोर्चे पर नाकाम रहे हैं, पर आज अन्ततः आपको अनुकूल पार्टनर मिल ही जाएगा।
हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। जो योजनाएं आपको हाथ में हैं, उनके अलावा और बहुत सा काम आपके हाथ में रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले शुभ समाचार को सुनने के लिए अपने आंख-कान खोल कर रखें।
यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। अपने किसी ऐसे मित्र से राय लें जो पहले से ही इस में पैसा लगाते रहे हों। उनसे जानिए कि किस योजना में पैसा लगाना सबसे अच्छा रहेगा। वे जो योजना सुझाते हैं, उस में पैसा लगा दें। शुरू में इतना ही पैसा लगाइये कि उसके डूबने पर भी कोई बड़ा अफसोस न हो। बाद में धीरे धीरे पैसा बढ़ाते जाइये। आपको लगेगा कि आप तो शेयर बाजार के बड़े उस्ताद खिलाड़ी निकले।
मिथुन राशिः शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। इससे आपकी अपनी जिंदगी के बारे में समझ बढ़ेगी।
अपने प्रेम को ताजा रखने का प्रयास करें। अपने साथी के साथ रात का खाना मदद करेगा। याद रखें कि बिना अपेक्षाओं के दिए हुए पूरे प्रेम में जादुई शक्ति होती है, जो आपके संबंध में पूर्णता लाएगी। सभी जिन्दगी में रोमांच चाहते हैं, इसलिए बोरियत से बचें व अपने जीवन को सच्चे प्रेम से भर दें।
यदि आपने किसी नौकरी के लिये आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। अपने संपर्कों को दुरूस्त रखें और इस अवसर का लाभ लें। यदि ये वही नौकरी है, जिसका सपना आपने देखा है तब इस मौके को पूरा भुना लें।
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पायेंगे की उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कम्पनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कम्पनी में भागीदार बनाया जा सकता है। निश्चित रूप से आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं ताकि आप अपना गौरव पूर्ण तथा लाभ दायक कैरियर बना सकें।
कर्क राशिः कहीं से धन लाभ मिल सकता है
आज शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आपकी ये चिंता अस्थाई है जो जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आज आपका झुकाव अपने प्रिय जनों के साथ समय गुजारने की ओर रहेगा।
आपके बाहर जाने की योजना आज पक्की हो जाएगी। यदि अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना है तो किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहां आराम से बातचीत कर सकें। इसके लिए आप दोनों कॉफी हाऊस या फिर लंबी सैर पर निकल जाएं, जिससे एक दूसरे के साथ का भरपूर आनंद लूट सकें व एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान सकें।
इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आज आपका लीडर होने का हुनर अपने चरम पर होगा और दूसरे लोग इस बात की सराहना करेंगे। आपके सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि आपको अपने इस हुनर को प्रदर्शित करने के लिए और अधिक जिम्मेंदारियां लेनी होंगी।
आज आपके सामान्य व्यवसाय या वेतन के अलावा कहीं और से भी धन की प्राप्ति दिख रही है, जिसकी आपको कोई उम्मीद नहीं थी। इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी, क्योंकि आपने ये तो सोचा ही नहीं था। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला रही है, आपके लिए कुछ नये मौके खुल रहे हैं जिनकी आपको उम्मीद तक नहीं थी।
आज आप खुद को ऊंचाई पर महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास और बल भी ऊंचे रहेंगे जिससे आप किसी भी कार्य को कर सकेंगे। आप अपने दृढ़ निश्चय और साकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग नए कार्य प्रारम्भ करने में कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकारी नीति अपनाएं।