जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि: कीमती सामान खोने का डर है
आज अपने घर की सुरक्षा का ध्यान रखें क्योंकि कीमती सामान खोने का डर है लेकिन अगर आप सावधान रहें तो नुकसान से बच सकते हैं। आज आपको मालूम होगा कि आपका ट्रांसफर कर दिया गया है। आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों के लिये चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है, आप अब भी लक्ष्यों की ओर सही राह पर बढ़ रहे हैं। थोड़ा सा समय नवीन काम को अपनाने में लग सकता है।आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे।
वृष राशि: साथी से गलतफहमी दूर करें
आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा। आज अपने मन की भावनाओं को अपने साथी के समक्ष स्पष्ट रूप से रख दें। एक-दूसरे से बातचीत करके यह सुनिश्चित करें कि बीच में कोई गलतफहमी पैदा न हो। इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये। जब तक बहुत जरूरी न हो जाये कोई भी चीज उधार ना खरीदें। पाचन से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। हल्का-फुल्का खाने से आपको आराम मिलेगा।
मिथुन राशि: आसपास के लोगों ले सावधान रहे
आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। यदि आप रसायन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन अनेकानेक अवसरों का मिला जुला स्वरूप लेकर आपके सामने आएगा। हो सकता है कि इन अवसरों में विदेश में काम करने के आसार या प्रस्ताव भी हों। ये एक सकारात्मक विकास है, इसका आनंद लीजिये। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है। किसी भी मौके का फायदा उठाएं।
कर्क राशि: समस्याओं को नजरअंदाज न करें
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। अपने साथी के लिए योग्य उपहार की खोज आपके प्यार को और अधिक बढ़ाएगी। अपनी योग्यता एवं समझदारी से अपने साथी को इस बात की अनुभूति कराने से नहीं चूकना चाहिए कि आप उसके प्रति कितने वफादार हैं। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है। यदि किसी रिश्तेदार से आपने कुछ पैसा लिया है तो वह आपको इसे चुकाने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा।