फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृष राशि में चंद्रमा आज इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली है

Tue, 13 Dec 2016 08:51 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Tue, 13 Dec 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 13th december
ग्रह नक्षत्र

आज चन्द्रमा का संचार वृष राश‌ि में रहेगा। ऐसे में अन्य ग्रहों की स्थि‌त‌ि का आंकलन करने से ज्ञात होता है क‌ि आज का दिन 6 राश‌ियों के ल‌िए शुभ लाभ देने वाला है। देख‌िए आपके ल‌िए कैसा है द‌िन।

मेष राशि: पदोन्नति मिल सकती है

daily rashiphal 13th december
मेष राश‌ि

आज आप जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं इसलिए सावधान ही रहें। अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। ऐसा करने से आप आसानी से किसी भी गलतफहमी को दूर कर सकेंगे। अकेले व्यक्ति जो अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति को प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, आज धीरज रखें। जल्दबाजी के बजाय उस व्यक्ति को और अच्छी तरह जानने की कोशिश करें। आज का दिन काम और वित्तीय क्षेत्र में उत्पादक रहेगा। आपकी सोची हुई पदोन्नति भी आपको मिल चुकी है। आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति का सही लेखा जोखा रखना होगा। आज आपको त्वचा से सम्बन्धित रोगों से मुक्ति मिलेगी और चले आ रहे रोगों में आराम मिलेगा। आप इसके साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। साथ ही अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभाएं।

वृष राशि: विदेश यात्रा के योग हैं

daily rashiphal 13th december
वृष राश‌ि

आज आप किसी यात्रा पर जाने के मूड में हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी ओर निहारता हुआ कोई नया आदमी मिल सकता है। अपने काम से बिल्कुल हटने की जरूरत नहीं है, पर उस में आप दिक्कत जरूर महसूस करेंगे। आपकी व्यावसायिक सफलता आज आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। आपको अपने काम को ठीक से समझ कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आपको अपनी कार्यनीति को ठीक से परिभाषित करके ही उस पर काम करना होगा। खुद को पूरी तरह से तकनीकी ज्ञान से लैस करके ही सबके साथ मिल कर काम करने की कोशिश करें तो सफलता जरूर मिलेगी। यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। नवीन कार्य करते हुए आप अवसरों का लाभ लेते हुए लंबा प्रयास कर सकते हैं। इस समय आप कुछ व्यायाम करें और खुद को स्वस्थ रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: आज तनाव झेल सकते हैं

daily rashiphal 13th december
म‌िथुन राश‌ि

ध्यान रहे कि किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें अन्यथा परिणाम कुछ निराशजनक हो सकते हैं। आज आप किसी सरकारी उच्चाधिकारी से मिल सकते हैं जो कि आपके सरकार से संबंधित काम को करने में मदद करेगा। आज प्रेम के क्षेत्र में आपको उतनी सफलता न मिलेगी, जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। आज आपको महसूस होगा कि आपकी इंडस्ट्री आपकी सोच से भी तेजी से बदल रही है। आपको बदलते समय के साथ चलने के लिए नए तकनीकी ज्ञान को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको लगेगा कि आपकी संस्था आपको काम के सिलसिले में विदेश भेजना चाह रही है हालांकि आप थोड़े हिचक रहे हैं, पर बेहिचक विदेश जाने की तैयारी करें। विदेश में निवेश संबंधी आपका कोई भी कामकाज बड़ा फायदेमंद साबित होने वाला है। आज ज्यादा तनाव और परेशानी के कारण सिरदर्द हो सकता है। आपको आराम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।

विज्ञापन

कर्क राशि: आज कोई अच्छा व्यापारिक अवसर मिलेगा

daily rashiphal 13th december
कर्क राशि

आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें। आज का दिन आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है, आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। यह परिस्थितियां ग्रह नक्षत्रों के अनुसार बदली हैं। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें न हो सकें। आज का दिन आपको कोई अच्छा व्यापारिक अवसर दिला सकता है। आज सर्दी से बच कर रहें कोई परेशानी हो सकती है। आज की परेशानीयां छोटी होगीं परन्तु ध्यान अवश्य दें। अगर आप वजन से परेशान हैं तब आप कुछ व्यायाम करें और खान-पान सुधारें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed