{"_id":"57d371cb4f1c1b3d3b31b46a","slug":"daily-rashiphal-10-september-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनिवार के सितारे इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
शनिवार के सितारे इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान
Sat, 10 Sep 2016 09:10 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी
Updated Sat, 10 Sep 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
मेष राशि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष राशिः एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है
आज आप किसी भी हाल में कानूनी परेशानियों से छुटकारा पा लेंगे। आपके किसी झगड़े में फंसने के संकेत हैं। अगर हो सके तो इस गंभीर मुद्दे को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें।
अगर आप विवाहित हैं तो आप और आपका पार्टनर आज एक जैसे मूड में होंगे। दिन सामान्य है। कोई उतार-चढ़ाव नहीं है पर प्यार, और जज्बात का सामान्य प्रवाह दोनों महसूस करें। आनंद करें।
वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का समय सही नहीं है। आप अपने ही बनाए हुए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी ओर से कम काम किये जाने की बात हो। अपने लक्ष्यों को पूरा करें।
अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। एक अनचाहा लाभ होने की उम्मीद है। किसी भी मौके का फायदा उठाएं।
आपका मोटापा एक बड़ी परेशानी है इसलिए खान पान पर ध्यान दें परन्तु अंत में आप पुराने रवैये पर आ जायेंगे। आपको माजबूत बनना होगा आप ही बदलाव ला सकते हैं इसलिए पहले दिमाग में सोचें और फिर उसे लागू करें।
वृष राशिः आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल है
2 of 13
वृष राशि
किसी वृद्ध व्यक्ति से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप किसी बड़े झगड़े में फंसे हैं तो उसे अब हमेशा के लिए सुलझा दीजिए। अपनी जबान पर नियंत्रण रखें वरना अपने कटु शब्दों को ले कर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
आज आप अपने करियर को ले कर किसी करियर एडवाइजर से मिलने की सोचेंगे। आपका ये निर्णय बहुत ही सही है, क्योंकि अब अपनी करियर संबंधी योजना बनाने का समय आ गया है। आज के दिन का उपयोग खुद को सही रास्ते पर लाने में करें।
आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है। आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल है, तो आज अपनी कार या बाइक के सही मॉडल का चुनाव कर ही लें।
आज आपको अन्दरुनी सुन्दरता पर विशेष ध्यान देना होगा। ध्यान रहे आप आत्म-सम्मान को बढ़ावा दें और अपने सकारात्मक विचारों पर ही ध्यान दें। आज आप नेक काम में5 अपना मन लगाएं ताकि आप खुद पर गर्व महसूस कर सकें। दिन की समाप्ति तक आप आत्म-विश्वास दोबारा पा सकेंगे।
मिथुन राशिः परिवार के साथ घर पर समय बिताएं अच्छा रहेगा।
3 of 13
मिथुन राशि
आज आप कुछ समय से घर पर चल रहे झगड़ों को सुलझा कर चैन की सांस लेंगे। आज आप घर पर ही रह कर घरवालों के साथ बातें करें और खूब मजा करें। ये छोटी-2 बातें आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएंगी। आप अपने दोस्तों के साथ बिताए सुनहरे पलों को याद कर खुश होंगे।
रोमांस की नजर से आज आप अकेला अनुभव कर सकते हैं। अगर आप अकेले हैं तो आपको लगेगा कि मुझे कभी मेरे सपनों का पार्टनर मिल ही नहीं सकता। या फिर आपको लगेगा कि उसके पास मेरे लिए समय ही नहीं है। आशान्वित रहें, क्योंकि इस चिन्ता से आपको जल्दी ही मुक्ति मिलेगी।
हो सकता है, आपका ध्यान आपके काम से हट कर किसी बेकार की बात में लग जाए। इससे आपको दो नुकसान हो सकते हैं, एक तो आपका समय खराब होगा और दूसरे आप का ध्यान काम से हट जाने के कारण आपके काम का भी नुकसान होगा। अपने काम को पूरी ध्यान से करने की कोशिश करें।
यदि आज आप अपने लिये कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिये स्थगित किया जाना चाहिये क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है। यदि आप नए घर में भी जाकर बसने की सोच रहे हैं, तब आपको कुछ समय के लिये रुककर इस समय को गुजर जाने दीजिए व बाद में आगे बढ़ने का निर्णय लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्क राशिः आज आपका भाग्य आपका साथ देगा
4 of 13
कर्क राशि
आज आपका साहस और सौभाग्य दोनो मिल कर आपको सफलता दिलवाएंगे। आज आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का दिन है जब आपके अपने निर्णय दूसरों के निर्णय से ज्यादा मायने रखेंगे। पूरे विश्वास से आगे बढ़ें आपका यही विश्वास आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगा। आज आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। अपने ऊपर विश्वास रखें।
अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। आपके सभी इन्टरव्यू अच्छे रहेंगे और आप अपना अच्छा प्रभाव छोड़ सकेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा।
आज ये संभव है कि आप उस वस्तु से धन प्राप्त करें जिसे आप शौक के खातिर करते हैं। ये धन का स्रोत सामान्य आजीविका के समान नहीं होगा। यदि आप खेल, कला या फोटोग्राफी में रूचि रखते हैं, तब इनसे आपको धन की प्राप्ति के तरीके मिल सकते हैं। इस विशेष अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
आज आप शान्त रहेंगे और दूसरों को आकर्षित करेंगे। आज आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। इसलिए दान करने का यह उचित समय है। मानसिक तनाव भी कम रहेगा इसलिए आप अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं। आप इस सकारात्मक बदलाव का अच्छा लाभ उठाएं।
विज्ञापन
सिंह राशिः आर्थिक लाभ मिलेगा
5 of 13
सिंह राशि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। अब आप व आपके परिवार के लोग एक-दूसरे को आसानी से समझ पा रहे हैं। अपने प्रयास जारी रखें और खुशहाल जीवन का मजा लेते रहें।
यदि आप अपना व्यवसाय चलाते हैं तब आपको अपने पुराने कर्मचारियों के प्रति आभरी होना चाहिए। हो सकता है कि नवीन कर्मचारियों की गलती के कारण जो नुकसान आप उठा रहे थे, उसे पुराने कर्मचरियों द्वारा सही कर दिया गया हो। आपको समय निकालकर उन्हे धन्यवाद देना चाहिये।
अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आप को और अधिक प्रेरित करेगी। इस आर्थिक सफलता का सदुपयोग कुछ इस तरह करें कि इससे आपको और अधिक सफलता मिले। क्योंकि अभी और आर्थिक सफलता के संकेत हैं। अपने काम में उठाये गये सही कदम आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगे। इसके दम पर अपना लक्ष्य भी पा लेंगे। कोई नई योजना शुरू करने के लिए भी यह उचित समय है। व्यवसाय में कोई नया विचार सामने आता है तो उसे तुरंत स्वीकार कीजिए यह आपके हित में होगा। अपने सभी सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी
बुरे सपनों से सावधान रहें। आप पूरी तरह आराम करने की कोशिश करें और परेशान न हों ताकि ठीक से सो सकें। अपने काम और तनाव को भूल जायें और आराम पर ध्यान दें। अगर आपको कोई सपना आये तो भूल जाएं और फिर से सो जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।