फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों को सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं, जानिए आज का अपना राशिफल

Wed, 06 Dec 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला Updated Wed, 06 Dec 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 6th december
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌ि: आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है

daily rashifal or rashiphal 6th december
मेष राश‌ि
आज आप महसूस करेंगे कि आपका हाल ही में किया गया स्थानांतरण आपको कष्ट दे रहा है और आप असंतुष्ट हैं। लेकिन इस स्थिति के लिये आप अभी ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आपको यही करना है कि अपने आस पास के वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाकर अपना काम करते जाना है। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पायेंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज अपनी योजना पर कायम रहिए।
 

वृष राश‌ि: व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं

daily rashifal or rashiphal 6th december
वृष राश‌ि

आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। चाहे जो भी हो, आज का दिन प्रसिद्ध होने और पैसा कमाने का है। आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आज सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं

daily rashifal or rashiphal 6th december
म‌िथुन राश‌ि

आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। इसी तरह आगे भी जिन्दगी में सफलता हासिल करते रहें। आज आप अपनी जिम्मेंदारियों और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। क्योंकि कभी-कभी आपका ध्यान भटक जाता है। आज आप ध्यान तो केन्द्रित करेंगे ही साथ में अपनी प्राथमिकताएं भी तय कर सकेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि: आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है

daily rashifal or rashiphal 6th december
कर्क राशि

आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है। और आपको पैसे के लिए कोई और रास्ता ढूंढना पड़ जाए। लेकिन वहा से तो पैसा नहीं मिलेगा जहा से आप उम्मीद बांधे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed