फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों को आज कहीं से अतिरिक्त कमाई हो सकती है, जानें अपना राशिफल

Mon, 06 Nov 2017 08:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Nov 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 6th november
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌ि: आज का दिन आपके लिए फायदे में रहेगा

daily rashifal or rashiphal 6th november
मेष राश‌ि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपकी जिन्दगी में आज आपका प्यार कदम रखेगा। आज की अच्छी खबर आपके लिए यही है कि आपकी लम्बे समय की खोज आज पूरी हो सकती है। लेकिन, इस रिश्ते से वैसे आप ज्यादा अपेक्षा ना रखें, क्योंकि यह संबंध मानसिक रूप से ज्यादा गंभीर ना होगा। एक बात निश्चत है कि यह लम्बे समय के लिए यादगार दिन होगा। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। 

वृष राश‌ि: आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है

daily rashifal or rashiphal 6th november
वृष राश‌ि

आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आपको किसी ऐसी शांत जगह की तलाश करनी चाहिए जहां आप बिना किसी व्यवधान के पढ़ या काम कर सकें। आप पाएंगे कि आज आपका ध्यान अपनी जिम्मेंदारियों से भटका हुआ है। अगर आज आप अपना ध्यान केंद्रित कर सके तो आप पाएंगे कि आप बहुत आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: दोस्त आज कुछ परेशानियां पैदा कर सकते हैं

daily rashifal or rashiphal 6th november
म‌िथुन राश‌ि

आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समय की मांग ये है कि आपको अपना काम करवाने के लिए अपने दृष्टिकोण को बदलना चाहिए। 

विज्ञापन

कर्क राशि: आज विदेश से आर्थिक लाभ के संकेत हैं

daily rashifal or rashiphal 6th november
कर्क राशि

आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। सच तो ये है कि हमें कभी भी किसी से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। सच को पहचाने और दूसरों को उनकी गलतियों के लिए माफ कर दें। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने से निराशा ही होती है। आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed