{"_id":"5a1e9b554f1c1b4e718b63de","slug":"daily-rashifal-or-rashiphal-30th-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का दिन इन राशि वालों को विशेष फल देने वाला होगा, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज का दिन इन राशि वालों को विशेष फल देने वाला होगा, जानें अपना राशिफल
Thu, 30 Nov 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि: बदलाव से परेशान ना हों
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। ये कुछ ही समय की बात है आप दोबारा से सामान्य व्यवहार करने लगेंगे। आज आप पाएंगे कि आपका कार्यक्षेत्र बदल गया है या फिर आपने कोई नई नौकरी कर ली है। ये किसी नई शुरुआत का समय है, इसलिए आपको ऐसा लग रहा है। इस बदलाव से परेशान ना हों, इससे आपको लाभ ही होगा और आपको अपने लक्ष्य के और नजदीक जाने में मदद मिलेगी।
वृष राशि: वास्तु के क्षेत्र में काम करने वालों को अवसर मिल सकते हैं
3 of 13
वृष राशि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। इन्हे हां कहने से पहले आपको अपने विकल्पों की पड़ताल कर लेनी चाहिये। इससे सिर्फ सफलता नही वरन् आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जो कपड़ा या हस्तशिल्प संबंधित काम करते हैं वे अपने काम व आय में एक विकास देखेंगे। हाथ से बनी चीजों में इस समय एक उछाल देखने को मिलेगा जो आपके व्यापार में दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और कुछ व्यवसाइसों के साथ भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाग्य आपके साथ है इसलिए आज आप लॉटरी में भी भाग्य आजमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत व ईमानदारी से ही आप बढ़ते काम के बोझ को संभाल पाएंगे। आपकी मेहनत से आपको व आपकी संस्था दोनो को ही लाभ होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज आप किसी बड़ी खरीद के विषय में सोच सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता को बढ़ाएंगे बल्कि आपके व्यावसायिक भविष्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आपकी कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। शायद विदेश जा कर पढ़ने का ध्यान आपके मन में आ जाए। अगर ऐसा कोई अवसर मिले तो उसे हाथ से ना जानें दें। आज आप किसी बड़ी खरीद के विषय में सोच सकते हैं जो कि कोई कार, दोपहिया वाहन अथवा और कोई बड़ी वस्तु हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।