{"_id":"5a1d2e394f1c1b6e468b6ed1","slug":"daily-rashifal-or-rashiphal-29th-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए बुधवार का दिन किसके लिए रहेगा फायदेमंद","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
जानिए बुधवार का दिन किसके लिए रहेगा फायदेमंद
Wed, 29 Nov 2017 10:16 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः समस्या खड़ी करने वाले व्यावसायिक मुद्दो को छेड़ने से बचें
2 of 13
मेष राशि
आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। इन अवसरों का भविष्य में सफलता पाने के लिए पूरा प्रयोग करें। आज आपके लिए शुभ समाचार ये है कि आपकी तेज सोच आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। पैसा कमाना मुश्किल लगेगा, एक के बाद एक अड़चन सामने होंगी। आज व्यवसाय में उन मुद्दों को छेड़ने से बचें, जो आपके लिए समस्या खड़ी कर दें।
वृष राशिः सोच विचार के बाद करें निवेश
3 of 13
वृष राशि
आपकी सफलता से आपके आस-पास के लोगों को ईर्ष्या होगी। पूरी कोशिश करें कि ये नकारात्मकता आप पर हावी ना हो। सच्चाई ये है कि आपके लिए ये समय अपनी सफलता की खुशी मनाने का है। अगर आपके मन में कोई ईर्ष्या है तो उसे दिल से निकाल दें और अपने बारे में अच्छा महसूस करें। अगर आप संपत्ति का काम कर रहे हैं या फिर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर सतर्क रहें
4 of 13
मिथुन राशि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो, लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। अगर आप किसी कार्यालय में मेनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को लेकर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे, लेकिन आपको इससे परेशान नहीं होना चाहिए, बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशिः किसी नए का जोखिम लेने का शुभ दिन
5 of 13
कर्क राशि
यदि आप योजना बनाकर चलेंगे तो अनापेक्षित क्षेत्रों में भी सफलता संभव है, लेकिन नपे-तुले जोखिम लेना ही समझदारी होगा। आपके कार्यस्थल पर आने वाली नवीन वस्तुओं को लेकर आश्चर्य ना करें। हो सकता है कि ये सब कुछ पूर्वनियोजित हो और आपके अधिकारी आपकी क्षमता जांचना चाहते हों। आज आपके लिए फायदे का दिन है। आपको लगेगा कि आज आपकी सभी व्यावसायिक योजनाएं काम कर रही हैं। आज किसी नए काम का जोखिम ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।