फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों का किसी के साथ विवाद हो सकता है, जानें अपना राशिफल

Tue, 16 Jan 2018 09:53 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 16th january
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राश‌ि: अपना प्यार जताने में बिल्कुल संकोच ना करें

daily rashifal or rashiphal 16th january
मेष राश‌ि

अगर आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। अपना प्यार जताने में बिल्कुल संकोच ना करें। यदि आप अपने और अपने परिवार के लिए नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपको मनचाही जगह मिल जायेगी। आज आप संपत्ति के कई विकल्प देखेंगे, इससे सही घर के चुनाव में आसानी होगी। फिर आप उस घर को खरीदने के लिए धन जुटा लें।

वृष राश‌ि: आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें

daily rashifal or rashiphal 16th january
वृष राश‌ि

आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। लेकिन फिर भी बहस से दूर रह कर ही आप खुश रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। 

daily rashifal or rashiphal 16th january
म‌िथुन राश‌ि

आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने। लेकिन आपके लिए अचछा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। आप अपने आप को बार-बार याद दिलाते रहें कि आपको कूटनीति से पेश आना है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी निराशा मिल सकती है। आप अपने प्यार के इजहार में घबड़ाहट महसूस करेंगे। 

विज्ञापन

कर्क राशि: विवाद से आज आपको निराशा होगी

daily rashifal or rashiphal 16th january
कर्क राशि

आज का दिन अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है। इस अवसर का लाभ उठाएं और नए तरीके से काम करने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें। तत्काल पैदा हुई गलतफहमियों एवं विवाद से आज आपको निराशा होगी। इन निराशा भरे विचारों को झटक दें, क्योंकि यह एक छोटे समय के लिए है। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप रचनात्मक और अपने मिजाज के लोगों से साझेदारी करके चलें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed