फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों को अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है, जानें अपना राशिफल

Thu, 11 Jan 2018 08:04 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 11th january
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राश‌ि: आज अधूरी योजनाएं पूरी होंगी

daily rashifal or rashiphal 11th january
मेष राश‌ि

आपको विदेश जाने का न्योता मिल सकता है। इसलिए अपने आंखें और कान खुले रखें ताकि आप सही अवसर को हाथ से ना जाने दें। ये न्योता काम से संबंधित हो सकता है। या फिर निजी भी हो सकता है। 
कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह से मेहनत करनी चाहिए। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए आपको दोबारा नए तरीके से सोचना चाहिए। उच्चाधिकारियों की मदद से आप इन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे।

वृष राश‌ि: आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं

daily rashifal or rashiphal 11th january
वृष राश‌ि

आज आपके आस-पास के लोग आपको गलत समझ सकते हैं इसलिए अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें। जो भी बोलें सोच समझ कर ही बोलें क्योंकि अगर आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है। गलतफहमी को दूर करें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं। आज आप घर खरीदने का फैसला कर सकते हैं। बहुत दिनों से इसकी सोच रहे थे, आज वो घड़ी आ गई है। हालांकि ठीक से देख सुन लें ताकि आपका मनचाहा घर मिल सके। सही सोच और दिशा के साथ आगे बढ़ें, काम बन जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं

daily rashifal or rashiphal 11th january
म‌िथुन राश‌ि

आज वो दिन है जबकि आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। खास तौर से उन कामों को जिनको पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों की स्वीकृती चाहिए थी। अपनी पूरी ऊर्जा और जान पहचान का प्रयोग करते हुए जितनी जल्दी हो सके अपने काम को पूरा करवा लें। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। अगर आपको लगता है कि आज बिना कानूनी मदद के काम नहीं चलेगा तो भी बात को ज्यादा ना बिगड़ने दें। कानूनी झगड़ों को सुलझने में बहुत समय लग जाता है।

विज्ञापन

कर्क राशि: संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है

daily rashifal or rashiphal 11th january
कर्क राशि

व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed