फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों की आमदनी बढ़ने के आसार हैं, जानें अपना राशिफल

Sun, 10 Dec 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला Updated Sun, 10 Dec 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 10th december
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌ि: आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है

daily rashifal or rashiphal 10th december
मेष राश‌ि

इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। आपके हालात चाहे जैसे भी हों अपना विश्वास बनाए रखें। काम के संबंध में यात्रा हो सकती है। ये समय आपके लिये अच्छा चल रहा है। कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है, शायद कहीं से कोई बोनस मिलने की या फिर कहीं पैसा लगा रखा है तो उसकी कीमत बढ़ने की खबर मिले।

वृष राश‌ि: अधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है

daily rashifal or rashiphal 10th december
वृष राश‌ि

आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जब तक आप अपने इस खराब मूड से बाहर निकलें तब तक आपको शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप व्यापार में है तो पायेंगे कि इन दिनों आपके माल की बिक्री का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है और आज भी ऐसा ही होगा। अपने काम की गुणवत्ता बनाये रखिये, आपको लाभ होगा। आपके इस प्रदर्शन से आपके बड़े अधिकारी भी आपके कायल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: किसी नई साझेदारी से परहेज करें

daily rashifal or rashiphal 10th december
म‌िथुन राश‌ि

काम के क्षेत्र में आपके पास बहुत से विकल्प हैं, जिनमें से कुछ सुरक्षित हैं और कुछ में खतरा भी है। अब आपको ये निर्णय लेना है कि आपको क्या करना है। सभी विकल्पों पर ठीक से विचार करके उनकी अच्छाइयों व बुराइयों को ध्यान से समझने की कोशिश करें। अगर आप जवान हैं तो कितना भी बड़ा खतरा झेल सकते हैं। नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें खासकर उनसे तो जरूर सावधान रहें जिनकी किसी विदेशी के साथ साझेदारी है। किसी नई साझेदारी या अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से आज परहेज करें। विनम्रता से ऐसे प्रस्ताव को आगे के लिए टाल दें। 

विज्ञापन

कर्क राशि: आज आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी

daily rashifal or rashiphal 10th december
कर्क राशि

आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। आर्थिक क्षेत्र में आपकी स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी, लेकिन आप इस स्थिति से आसानी से निपट लेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed