फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

28 जून 2018 राशिफल: बन रहा है गुरु और पूर्णिमा का खास योग, 7 राशिवाले रहेंगे लकी

Thu, 28 Jun 2018 07:49 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Prateek Ranjan Updated Thu, 28 Jun 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal horoscope 28th june 2018
गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। कैसा रहेगा आपका पूरा दिन? जानिए अपना 28 जून 2018 का राशिफल..

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal horoscope 28th june 2018

मेष राशि- वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें, ख़ास तौर पर अगर आप रात के समय यात्रा कर रहें हों। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है  इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। रोमांस- घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक तो होंगे, लेकिन साथ ही थकाऊ भी रहेंगे। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal horoscope 28th june 2018

वृष राशि- आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal horoscope 28th june 2018

मिथुन राशि- किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। घर में कुछ बदलाव के चलते आत्मीय जनों के साथ अनबन हो सकती है। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। लम्बे समय से अटके फ़ैसलों को अमली जामा पहनाने में क़ामयाबी मिलेगी और नयी योजनाएँ आगे बढेंगी।

विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal horoscope 28th june 2018

कर्क राशि- शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed