{"_id":"59ad2a9a4f1c1b46738b5088","slug":"daily-rashifal-5th-september","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज नए क्षेत्र में सफलता के संकेत मिल सकते हैं इन राशि वालों को, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज नए क्षेत्र में सफलता के संकेत मिल सकते हैं इन राशि वालों को, जानें अपना राशिफल
Tue, 05 Sep 2017 10:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि: आज आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सकती है
2 of 13
मेष राशि
आज आपके घर पर शांति बनी रहेगी। अपनी घरेलु जिंदगी को सुधारने में आपने बड़ा योगदान दिया है। आज आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा जिससे आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। आप दिल की गहराइयों से अपने साथी को खुश देखना चाहते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपके रिश्तों में एक नया अनूठापन पैदा होगा, जिसका असर एक लंबे समय तक रहेगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। अचानक आई किसी रकम से आपका बैंक बैलेंस भी कुछ दुरूस्त हो जाएगा। लेकिन रुपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। हालांकि आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। आप अच्छा सोचें, समय बदलने वाला है।
वृष राशि: क्रिएटिव लोगो का दिन अच्छा रहेगा
3 of 13
वृष राशि
आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। इन अवसरों का भविष्य में सफलता पाने के लिए पूरा प्रयोग करें। आज आपके लिए शुभ समाचार ये है कि आपकी तेज सोच आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाय, जिससे कि घर की सजावट हो जाय या घर कुछ नया लगने लगे। इसके लिए यह सही वक्त है। कर डालिए खरीदारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज संपत्ति का निपटारा हो सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। आजीविका के क्षेत्र में आपको अच्छा परिणाम मिला है और आज आप अपनी सफलता का आनंद ले सकते हैं। आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जो कि आपकी सफलता का ही एक भाग है। हो सकता है कि आपको इसके लाभ अभी न दिखाई दे रहे हों परंतु इनसे आगे आपको सफलता मिलेगी। अचल सम्पत्ति जो विवाद में फंसी थी आज के दिन उसका निपटारा निश्चित रूप से होने की सम्भावना है। यह आपके लिए अत्यन्त लाभकारी है क्योंकि निकट भविष्य में जमीन की कीमत काफी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशि: आए मौके को हाथ से न जाने दें
5 of 13
कर्क राशि
आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। अपने साथी के गुणों पर ध्यान दें। आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। इन कठिनाइयों से आपको भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने में मदद मिलेगी। आज अपने मार्ग में आने वाली सभी कठिनाइयों से आपको कुछ ना कुछ सीखने को ही मिलेगा। आज इसमें लाभ होने की अधिक सम्भावनाएं हैं। आज आपके सम्मुख जो भी व्यवसाय के नये अवसर आयेंगे उससे आप उम्मीदें कर सकते हैं परन्तु आप उन्हीं पर आश्रित होकर निश्चिंत ना हो जाएं बल्कि सोच समझ कर कदम उठाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।