{"_id":"59d497274f1c1bf3538b5c05","slug":"daily-rashifal-5th-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज इन राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज इन राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जानें अपना राशिफल
Thu, 05 Oct 2017 07:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 05 Oct 2017 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
zodiac
- फोटो : zodiac
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
आज आपके किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आप शायद इस यात्रा पर परिवार के साथ जाएं। शायद ये छोटी सी ही यात्रा हो लेकिन इसका आपके जीवन में बड़ा महत्व होगा। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस समय उसकी संभावना है। उस आदर्श पद की खोज करें और अपना आवेदन उसके लिए भेज दें। आपको इन्टरव्यू के लिए जरूर बुलाया जाएगा। साथ ही सरकारी नौकरी से प्राइवेट नौकरी में आने के लिए भी अच्छा दिन है।
वृष राशि: शेयर बाजार में आज निवेश करना फायदेमंद रहेगा
3 of 13
वृष राशि
सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने की कोशिश करें। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। जो भी हो भविष्य में आपके निवेश का अच्छा फल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज कुछ परेशानियां आ सकती है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप इसकी शिकायत ना करके इसे यूं ही स्वीकार कर लें । ध्यान रखें कि कुछ लड़ाइयां बिना लड़े भी जीती जाती हैं। अगर फिलहाल आपको काम करने में कुछ परेशानी आ रही है तो डरें नहीं, ये परेशानियां समय के साथ खुद ही खत्म हो जाएंगी। जो कपड़ा या हस्तशिल्प संबंधित काम करते हैं वे अपने काम व आय में एक विकास देखेंगे। हाथ से बनी चीजों में इस समय एक उछाल देखने को मिलेगा जो आपके व्यापार में दिखेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: व्यवसाय में हिस्सेदारी मिल सकती है
5 of 13
कर्क राशि
अगर आपके माता-पिता व्यवसाय करते हैं तो आपको इस व्यवसाय का हिस्सा बनने का न्योता दे सकते हैं, जिससे कि आप असमंजस में रहेंगे। ये निर्णय लेने में आपको समय लगेगा। लेकिन आप चिंता ना करें, क्योंकि आप जो भी निर्णय लेंगे उसके लिए आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा। सफलता की लम्बी व कठिन सीढ़ी चढ़ना बहुत दर्दनाक व धीमा होता है। आपको लगेगा कि आपकी आमदनी बहुत ही कम रह गई है। आप आमदनी तो बढ़ाना चाह रहे हैं लेकिन जो हासिल हो रहा है वह इतना कम है कि आप हतोत्साहित हैं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि छोटा-छोटा निवेश करें। अपने बजट को संतुलित रखें व एक योजना बना कर चलें फिर धीरे-धीरे आमदनी बढ़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।