{"_id":"59cf7cf74f1c1bcf538b50c7","slug":"daily-rashifal-1st-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज इन राशि वालों को सरप्राइज के तौर पर धन लाभ मिल सकता है, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज इन राशि वालों को सरप्राइज के तौर पर धन लाभ मिल सकता है, जानें अपना राशिफल
Sun, 01 Oct 2017 08:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
zodiac
- फोटो : zodiac
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि: आज पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है
2 of 13
मेष राशि
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। आज आपको प्रेम संबंध टूटने से ठेस पहुंच सकती है। दोनों के बीच दरार काफी समय से थी। इस खबर को अपने ऊपर प्रभाव ना डालने दें, क्योंकि शीघ्र ही आपको नया प्यार मिलने वाला है। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। हो सकता है, आपने इन्श्युरेंस, फिक्स्ड् डिपोजिट या ऐसा ही कोई लम्बे समय का निवेश कर रखा हो, तो आज इस निवेश से आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है।
वृष राशि: झगड़ा होने के संकेत है
3 of 13
वृष राशि
अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को ले कर परेशानी हो सकती है। ये उनके बीच का झगड़ा हो सकता है या फिर किसी को फिर से नौकरी पर रखने का मुद्दा। आप पर इस समस्या का प्रभाव पड़ सकता है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस क्षेत्र में हैं उनके काम को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: नकारात्मक निर्णय लेने से बचें
4 of 13
मिथुन राशि
व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। असल में आपके धंधे में तेजी का दौर चल रहा है, अब आप पर निर्भर करता है कि आप इस काम को कितनी तेजी से खींचते हैं। आज हो रही अच्छी आमदनी को भविष्य के लिए भी बचाकर रखिए।
विज्ञापन
कर्क राशि: आलस्य से आज काम बिगड़ सकता है
5 of 13
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपकी जिन्दगी में आज आपका प्यार कदम रखेगा। आज की अच्छी खबर आपके लिए यही है कि आपकी लम्बे समय की खोज आज पूरी हो सकती है। लेकिन, इस रिश्ते से वैसे आप ज्यादा अपेक्षा ना रखें, क्योंकि यह संबंध मानसिक रूप से ज्यादा गंभीर ना होगा। एक बात निश्चत है कि यह लम्बे समय के लिए यादगार दिन होगा। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।