फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महीने का पहला दिन इन 7 राशियों के लिए शुभ रहेगा, जानेें अपना राशिफल

Wed, 01 Nov 2017 08:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 01 Nov 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 1st november
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌ि: नौकरी में दोस्तों की मदद मिल सकती है

daily rashifal 1st november
मेष राश‌ि

यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी को बदलने की सोच रहे हैं लेकिन कोई अवसर हाथ नही आ रहा है, तब आज किसी पुराने मित्र से किसी संभावना की प्राप्ति हो सकती है। इस अवसर को स्वीकार करते हुए पूरे मन से अपनाएं और यही अवसर भविष्य में आपको उन ऊंचाइयों तक लेकर जा सकता है जिनका कभी आप ख्वाब देखते थे। अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के बल पर आप आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे। जहां तक रुपये-पैसे का सवाल है जरूरी है कि आप जल्दी फैसले लें।

वृष राश‌ि: आमदनी बढ़ने के संकेत हैं

daily rashifal 1st november
वृष राश‌ि

आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। इस समस्या का देर से सुलझने का कारण शायद आपकी दूसरों के साथ असहमती हो। कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन अब खुशी मनाने का समय है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे वाला है। जो लोग आर्किटेक्चर या इंटीरियर का कोर्स कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, अगर कोई इंटरव्यू दे रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस काम में लगे हैं उनकी आमदनी बढ़ेगी और उनके काम को सराहा भी जाएगा। आपके हाथ में ज्यादा से ज्यादा काम आयेगा और नतीजतन पैसा भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आर्थिक लेने देन के लिए दिन अच्छा रहेगा

daily rashifal 1st november
म‌िथुन राश‌ि

आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और आप अपनी जिंदगी को और बेहतर कैसे बना सकते हैं। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए। और इसी आधार पर कोई बढ़िया निवेश चुनिए।

विज्ञापन

कर्क राशि: जमीन के व्यवसाय से बढ़िया आमदनी हो सकती है

daily rashifal 1st november
कर्क राशि

आज आपको महसूस होगा कि आप अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है। परन्तु बुध्दिमत्ता पूर्वक निवेश करने की आवश्यकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed