ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि: आज नया काम शुरू करने के दिन शुभ नहीं
आज आप अपनी दिनचर्या को एक नई दिशा देंगे। अपनी हमेशा काम करने की आदत छोड़ें और अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं। अपने पुराने विचारों को त्याग कर नए विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। आज अपने आप को नया जीवन देने का दिन है। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नयी योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। कोई ऐसा काम तो आज कतई शुरू न करें जिसमें मोटी लागत आ रही हो क्योंकि आज का दिन ऐसा काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं। या तो कोई ऐसा काम शुरू कीजिए जिसमें लागत मामूली हो या फिर अच्छे निवेशक के साथ काम शुरू करने के लिए कुछ दिन रुक जाइए।
वृष राशि: अपने लक्ष्य पर ध्यान दें
आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि वो आपको नुकसान ना पहुंचाने पाएं। आज कार्यालय में ठीक से पेश आएं। अपनी आंखों को खुला रखें ताकि आप उन लोगों को पहचान सकें, जो कि आपकी पीठ पीछे आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे। और इस तरह आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं वो भी साध लेंगे। जो भी हो, अच्छे मिजाज और सकारात्मक सोच के साथ अपना प्रयास जारी रखें। इस सफलता से प्रेरणा लेकर आप और समझदारी भरा निवेश करें और अपना आर्थिक लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी लगन से अपने काम में लगे रहें।
मिथुन राशि: सब पर भरोसा करने की आदत को बदलें
आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है व आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय अपने अंदर की आवाज जरूर सुनें। अगर सामने वाला व्यक्ति आपको सच्चा लगे तो भी अपनी जिंदगी की बागडोर उसके हाथ में ना सोंपे। आज आपका साथी अपने कार्यों में व्यस्त रहेगा, जिसकी वजह से आप अकेलापन एवं बैचेनी महसूस करेंगे, आपको लगेगा कि साथी आपको अनदेखा कर रहा है। अपनी सोच को सही राह में लगायें एवं समझें कि आज सभी अपने–अपने कार्यों में अत्यन्त व्यस्त हैं।
कर्क राशि: समस्याएं सामने आएगी
आज आप अपनी बड़ी समस्याओं को हल करने के प्रयास शुरू कर देंगे। ये समय बीमारियों या मुद्दों को केवल ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको उन्हें जड़ से मिटाने का प्रयास करना चाहिए। रोमांस की दुनिया में आपके खाते में आज पुनः मिलन का योग है। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का समय सही नहीं है। आप अपने ही बनाए हुए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी ओर से कम काम किये जाने की बात हो। अपने लक्ष्यों को पूरा करें। अपने खर्चे की भरपाई के लिए जरूरी है कि आप अलग-अलग बजट से थोड़ी-थोड़ी पूंजी जोड़ें और इस काम में कोई आर्थिक सलाहकार ही सही सुझाव दे सकता है।