{"_id":"59bbaeed4f1c1b2a688b4ade","slug":"daily-rashifal-16th-september","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज इन राशि वालों को पुरानी परेशानियों से निजात मिलेगी, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज इन राशि वालों को पुरानी परेशानियों से निजात मिलेगी, जानें अपना राशिफल
Sat, 16 Sep 2017 06:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 16 Sep 2017 06:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि: आज का दिन बीमा व्यवसाय के लिए अच्छा
2 of 13
मेष राशि
आज आप जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे फिर चाहे वो आपके परिवार, काम या फिर प्यार से संबंधित हो। आज आप अपने भविष्य को लेकर अच्छे मूड में रहेंगे। इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। अपनी सकारात्मकता का प्रयोग अपनी और दूसरों की जिन्दगी में खुशियां लाने के लिए करें। आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे।
वृष राशि: कार्यक्षेत्र में दिन बढ़िया रहेगा
3 of 13
वृष राशि
आज आपको महसूस होगा कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जो कि आपके बस में नहीं हैं। आप इन समस्याओं का समाधान भी नहीं ढूंढ पा रहे हैं। सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप कुछ समय के लिए शांत हो जाएं। इससे आप इस परेशानी को टाल सकेंगे। आपके व्यापार में आने वाले इस कठिन समय से निपटने के लिये आपको सबसे पहले समय निकालकर बैठना होगा व सही योजना बनानी होगी। इस विषय में चिंता ना करें। आपकी कुशलता व गुणवत्ता के चलते आप कठिन से कठिन समय से भी पार पा लेंगे। ऐसा तो कभी भी नहीं होता है कि हमेशा ही अच्छा समय चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज लेन-देन के लिए दिन बढ़िया रहेगा
4 of 13
मिथुन राशि
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। घर पर बदलते इस शांति पूर्ण माहौल के लिए आपको ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए आपको अपने घर वालों के साथ कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। इसका असर आपके रिश्तों पर साफ दिखाई देगा। अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। इस मौके का फायदा उठायें और जहां तक संभव हो अपना व्यापार बढ़ायें।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज घर में परिवार संग आनंद उठाएंगे
5 of 13
कर्क राशि
आपके सितारे स्थिरता व शांति प्रदर्शित कर रहे हैं। आज घरेलू स्तर पर अपने परिवार के साथ का पूरा आनंद लीजिए। अपने परिवार के साथ खेलने व खुलकर मौज मस्ती करने का यही समय है। आज आपके विचारों पर बादलों का साया रहेगा। आप अपने जीवन के बारे में केवल सपने ही देख रहे हैं। थोड़े बहुत सपने तो देखने ही चाहिएं, लेकिन दिन के अंत तक अपना सिर बाहर निकाल कर दुनिया को सच की आंखों से देखना और जमीन पर पैर रखना भी जरूरी है। मेहनत से ही आप अपने प्रयासों में सफल हो सकेंगे। अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा और प्रसंशा भी मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।