{"_id":"5991c7204f1c1b1c028b4799","slug":"daily-rashifal-15th-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परेशानियां आज से छोड़ देंगी इन राशि वालों का पीछा, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
परेशानियां आज से छोड़ देंगी इन राशि वालों का पीछा, जानें अपना राशिफल
Tue, 15 Aug 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
zodiac
- फोटो : zodiac
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि: काम में चुनौती मिलेगी
2 of 13
मेष राशि
आज आपको अपनी कम्युुनिकेशन की कला का उपयोग करना होगा। आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। आपको अपनी समझ का उपयोग करते हुए इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। सोच-समझ कर कदम उठाते हुए अपने आप को बाहर निकालें। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। आज किसी नये करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें।
वृष राशिः व्यवसाय में तरक्की देखने को मिलेगी
3 of 13
वृष राशि
आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। आज उन पर प्यार और खुशियों की बारिश कर दें इससे आपको भी उतना ही अच्छा लगेगा जितना कि उनको। एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। आप यदि इस दोस्ती को आगे ले जाना चाहते हैं तो घबराइये मत, क्योंकि यह समय रोमांटिक संबंधों के विकास के लिए उत्तम है। जो कपड़ा या हस्तशिल्प संबंधित काम करते हैं वे अपने काम व आय में एक विकास देखेंगे। हाथ से बनी चीजों में इस समय एक उछाल देखने को मिलेगा जो आपके व्यापार में दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः जमीन जायदाद में लाभ मिलेगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको अपना संबंध टूटता प्रतीत होगा, किन्तु हालात उतने खराब नहीं जितने कि दिखते हैं। अपने साथी की भावनाओं व अपनी इच्छाओं में तालमेल लाकर व कुछ समय देकर परिस्थितियां बेहतर बनाई जा सकती हैं। आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं। ऐसे लोगों को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि देखने में तो लगता है कि वो आपके दोस्त हैं। आज आप सावधान रहें और उनके नकारात्मक प्रभावों से खुद को बचाए रखें। जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशिः आपका मन धार्मिक रुझान में रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। आपके हालात चाहे जैसे भी हों अपना विश्वास बनाए रखें। आज आप अपनी योजनाओं को खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा। पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी। आप आर्थिक मामलों में सोच समझ कर चलने वालों में से एक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।