ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आप अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसे ख़ुदगर्ज़ और ग़ुस्सैल इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में इज़ाफ़ा कर सकता है। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। घरेलू ज़िम्मेदारियों से किसी भी क़ीमत पर पल्ला न झाड़ें। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा।