फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, जानें अपना राशिफल

Tue, 12 Sep 2017 08:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 12 Sep 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 12th september
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: आज आगे बढ़ने के लिए मिलेंगे मौके

daily rashifal 12th september
मेष राश‌ि

आज आप बहुत खुश होंगे कि आपने अपनी समस्या का हल ढ़ूंढ़ लिया। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। आप काम से संबंधित एक छोटी सी यात्रा करेंगे, संभवतः विदेश में। आपको अपने स्वभाव पर संयम रखते हुए सारे काम करने होंगे व अपनी प्रतिभा सिद्ध करनी होगी। सारे लक्ष्यों को आप अच्छे से पूरा कर पाएंगे। साथ ही ये आपके लिये उन्नति का एक अच्छा मौका भी होगा। आज आप पायेंगे कि अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आसानी से अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ सकते हैं। 

वृष राश‌ि: परेशानियों से घिर सकते है आप

daily rashifal 12th september
वृष राश‌ि

आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत्त उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है। आयकर विभाग की तरफ से आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी होने के संकेत हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आपके कर चुकाए गये हैं। अगर नहीं चुकाए गये हों तो अब चुका दें। आप पहले कभी टैक्स जैसे मामलों में दोषी नहीं रहे हैं इसलिए आज कोई समस्या खड़ी होती है तो उससे आप निपट लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आज नई योजना में आगे बढ़ सकते है

daily rashifal 12th september
म‌िथुन राश‌ि

आपके संबंधों में आज कठिनाई आ सकती है। किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा दबाव अथवा ध्यान ना दें। यह रुकावट अस्थायी है व इसे दूर होने का समय दें। रोमांस के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। आप लगातार अपने करियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। आज आपको पूंजी निवेश के लिए एक नयी योजना मिलेगी। यह ऑनलाइन व्यवसाय के रूप में हो सकती है। आज का दिन आपके लिए नये तरीके अपनाने के लिए बेहतर हो सकता है। लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जो कुछ आप कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी आपको है। आज आप गिनीचुनी चुनौतियां ही स्वीकार करें क्योंकि आपको ज्ञात होगा कि आपकी कुछ नयी सोच आपके लिए बड़े आर्थिक लाभ लेकर आयेगी। 

विज्ञापन

कर्क राशि: विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है

daily rashifal 12th september
कर्क राशि

फिलहाल सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम अटका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें। क्या आपको अपने कार्यस्थल से कोई अच्छी खबर हाल ही में मिली है? यदि नहीं मिली है तो जल्द ही मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed