प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
मेष
राहु का खुशियों के भाव में आना घर में कलह का संकेत दे रहा है। काम आपके और आपके साथी के बीच में दीवार बन कर खड़ा है। व्यापार नौकरी की जिम्मेदारियॉ आपको अपने फ्रेंड या जीवनसाथी से दूर ले जाएगी। सावधान रहें शेयर सट्टे पर निवेश न करें।
वृषभ
आपका रूझान अपने प्रेमी अपने जीवनसाथी की तरफ बढ़ेगा। अगर आप पॉलिटिक्स, वकालत या टीचिंग से सम्बन्धित कार्य करते हैं तो आपको अपनी नौकरी से सम्बन्धित कोई बुरी खबर मिल सकती है। अविवाहितों के लिये विवाह का योग बन रहा हैं।
मिथुन
काम की अधिकता के कारण आप अपने घर परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएगें। बिजनेस पार्टनर या लाईफ पार्टनर ढूंढने के लिये आज का दिन उत्तम है। आज लिया हुआ निर्णय आपको प्रगति की राह पर ले जाएगा। प्रेम का ग्रह शुक्र आज यात्रा के योग बना रहा है, जिसके कारण यात्रा लाभदायक रहेगी।
कर्क
आज आप खुश रहेगें। आप जैसा लव पार्टनर आप चाहते थे वैसा मिलने की सम्भावना हैं। आज का सारा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। सगाई हो सकती है। आप अपने पार्टनर के लिये गिफ्ट खरीदेंगें। जरूरत है अपने प्रियतम की भावना को समझने की। अगर आप इसका आदर करेंगें तो रिश्ता लम्बा चलेगा।