फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daily Love Rashifal 2022 : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 30 Jan 2022 08:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 08:39 AM IST
विज्ञापन
daily love rashifal for 30 january 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal

लव राशिफल (Daily Love Rashifal)


पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

daily love rashifal for 30 january 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज के दिन आपका मन विचलित होगा, अपने मूड़ बदलने के लिए सामाजिक मेल – जोल का सहारा ले। ससुराल वालों से आज संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार में आज कई बार तनाव का वातावरण बना रहेगा। अपने माता पिता की भावना का ख्याल रखें। अविवाहितों के लिये विवाह का योग नजदीक आता दिख रहा है। आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। 

daily love rashifal for 30 january 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): विवाहित जातक आज के दिन अपने जीवन साथी के साथ प्रेम और रोमांस के क्षण व्यतीत करेंगें। आपके प्रेम संबधों के कारण परिवार में मन – मुटाव हो सकता है। लेकिन अगर आप अपने विवेक से कार्य करेंगे तो स्थिति सुधर सकती है। नौकरी में तबादला हो सकता हैं, जिसके कारण आपके प्रियतम या साथी के बीच मन-मुटाव हो सकता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
daily love rashifal for 30 january 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप गुस्से में कोई कार्य न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। सोच समझ कर फैसला लें। विवाह के लिए अच्छा समय चल रहा है परन्तु आज प्रियतम से निराशा मिल सकती है। अपनी भावना व्यक्त करने के लिये सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं। 

विज्ञापन
daily love rashifal for 30 january 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
love rashifal - फोटो : अमर उजाला

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है, लेकिन साथी के साथ फालतू की किसी वाद-विवाद में न उलझें नहीं तो बात बढ़ सकती हैं। आज आप अपने प्रियतम के साथ आनंद के पल बिताएगें। कर्क राशि के जातक भावुक व उदार प्रवृत्ति के होते हैं। अपने दिल की बात आज अपने साथी के साथ व्यक्त करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed