फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 30 January 2022: इन पांच राशि वालों को धन लाभ के योग, जबकि तीन राशि के लोग रहें संभलकर

Sun, 30 Jan 2022 08:37 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 30 Jan 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आज आप अपने कारोबार में अपने किसी साथी से किए हुए वादे को पूरा करने के कारण आपको उनसे कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहकर सुनना बेहतर रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको अपने जीवनसाथी और अपने परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा। यदि कोई बात भी हो, तो उसमें आपको अपने क्रोध पर भी काबू रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत हैं, उनको मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी, जिसके कारण उनकी भविष्य की चिंता समाप्त होगी। आज आप अपने कारोबार में अपने किसी साथी से किए हुए वादे को पूरा करने के कारण आपको उनसे कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहकर सुनना बेहतर रहेगा। यदि आज आपके व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर उठाएं, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है और आपका वह धन डूब सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपके मन में कुछ उलझने आ सकती हैं, जो व्यर्थ होंगी, लेकिन आपको कोई ऐसा कार्य करने से भी बचना होगा, जिससे परिवार का कोई सदस्य नाराज हो, इसीलिए आज यदि किसी के भविष्य से संबंधित निर्णय लेना हो, तो उसमें अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना सही रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में खासतौर पर शेयर बाजार आदि मे निवेश करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है, जो लोग तकनीकी क्षेत्रों में रुचि रखते हैं, उनको आज सफलता प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को भी आज किसी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने व्यापार की किसी खास डील को फाइनल करने में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने काफी कार्य अपने हाथ में ले लेंगे, लेकिन बाद में उनके पूरा ना होने से आपको पछताना पड़ सकता है, इसलिए आज आप उतने ही कामों को हाथ में लें, जिसको आप पूरा कर सकें। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसके कारण आपके रुठे जीवनसाथी भी आपसे मान सकती हैं। आज आपका अपने किसी परिजन पर रुपयों के मामले में विश्वास करना भारी पड़ेगा। समय पर मदद न मिलने के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके बौद्धिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा, जिन लोगों को कोई रिश्ते से संबंधित समस्या है, तो उन्हें आज अपना अच्छा खासा ध्यान रखना होगा, तभी वह इस समस्या से निजात पा सकते हैं व डॉक्टरी परामर्श अवश्य दें, जो लोग किसी पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको भी आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आज आपको कोई भी ऐसा कार्य करने से बचना भी बेहतर रहेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जो लोग किसी नए व्यवसाय को चलाने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed