लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): किसी नए रिश्ते को शुरू करने से पहले अच्छी तरह उसे परख लें। इस रिश्ते की सफलता के लिए तर्कसंगत बुद्धि का इस्तेमाल करें और बिना सोचे-समझे भावनाओं में ना बहें।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप घर में शांति व प्रेम की भावना को हर ओर व्याप्त पाएंगे। इससे आपके साथी व बच्चों के साथ आपके संबंध अधिक मजबूत बनेंगे। आज एक बहुत पुराने मित्र से प्यार मिलने की संभावना है। काफी समय से यह मित्र आपकी ओर आकर्षित था।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपके रिश्तों में एक नया अनूठापन पैदा होगा, जिसका असर एक लंबे समय तक रहेगा। आप दिल की गहराइयों से अपने साथी को खुश देखना चाहते हैं।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप किसी खास से मिलेंगे जो आपसे काफी दूर रहता है। आप उससे किसी दोस्त के माध्यम से मिल सकते हैं या वह आपके इलाके में घूमने आ सकते हैं। कुछ भी हो, आज आपके लिए खुशी का दिन है। आनंद का लाभ उठाइएं।