फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुधवार का दिन आर्थिक मामलों में इन 6 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा

Wed, 07 Dec 2016 11:07 AM IST
राकेश झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 7th december
बुध चल रहा है धनु की राशि में जबकि धनु राशि का स्वामी है कन्या राशि में, जो बुध की राशि है। आज बुधवार है, ऐसे में बुध गुरू का राशि परिवर्तन योग आपकी राशि के लिए कितना लाभप्रद है, जानिए

मेष राशि: सफलता मिलने के योग हैं

daily rashiphal 7th december
मेष राश‌ि

इस समय आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। आज आपके मजे करने का दिन है। आखिरकार जिन्दगी ने आपको जो कुछ भी दिया है उसके लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज के दिन अपने काम को एक तरफ रखें और अपनी सफलताओं का मजा लें। आज आपके किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। आप जरूर जाएं और मिलें, क्योंकि हो सकता है, आपका पार्टनर आपके लिए प्रतीक्षा कर रहा हो। आज का दिन अपना पूरा जोर लगाकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का है। यदि इस समय पदोन्नति का काम चल रहा है और आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तब निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस विकल्प को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित ना हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे। आज आप सकारात्मक सोच के साथ रहेंगे ओर सारी नकारात्मक सोच गायब हो जाएगी। असल में यह आपकी अन्दरुनी खूबसूरती और आत्मविश्वास है जो झलक रहा है।

वृष राशि: खर्चे ज्यादा होंगे

daily rashiphal 7th december
वृष राश‌ि

इस दिन का प्रयोग नए दोस्त बनाने के लिए करें। सामाजिक समारोह में भाग लें व नए दोस्त बनाएं। आप कुछ नए रिश्ते भी कायम कर पाएंगे। नए लोगों से मिलने पर आप अपना फोन नंबर अथवा ई-मेल आई डी भी आपस में बदल सकते हैं। क्या पता कब अवसरों के नए द्वार खुल जाएं। आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके कैरियर  में वृद्धि होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। इस समय इस नए व्यवसाय को जमाने के लिए आपको अपनी सारी रचनात्मकता व कुशलता का प्रयोग करना चाहिए। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। तय कर लें की पांव उतना ही फैलाना है जितनी लम्बी चादर है। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। आपको स्वास्थ्य का आंनद लेने में परेशानी हो सकती है। आप काम और दूसरी चीजों में अतंर करना सीखें। पर आप आराम का महत्व और प्रियजनों को समय देने का महत्व समझने के बाद ही अच्छी तरह कार्य कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं

daily rashiphal 7th december
म‌िथुन राश‌ि

समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की जरूरत है इससे आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। अब आपको घर की चार दीवारी से बाहर निकलना ही होगा क्यों ना आप कहीं बाहर छुट्टियां बिताने चले जाएं। ज्यादा सोच-विचार की जरूरत नहीं है अपना सामान लगाइये और बाहर मस्ती करने निकल जाइये। आज आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन शुभ है। अतिरिक्त दायित्व और पदभार के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने काम में सराहना मिलेगी। इन सभी सकारात्मक बातों का लाभ अपने भविष्य को बनाने में किया जाना चाहिये। यदि आप किसी कार्यालय में कार्यरत हैं तो आप यह पायेंगे कि कम्पनी की ओर से आपको अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से वेतन मिल रहा है। इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्य से आप ना घबराएं क्योंकि इस प्रकार भी आप अपनी आय को निश्चित रूप से बढ़ा सकते हैं। आपकी आमदनी के साथ-साथ आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ती है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि: आर्थिक रूप से दिन शुभ

daily rashiphal 7th december
कर्क राशि

आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा । हर सुख- दुख में आप लोगों ने एक दूसरे का साथ दिया है आज अपनी सफलता का जश्न मनाने का समय है। अगर आप रिश्ते की खोज में हैं तो छोटी सी मात्रा आज आपके लिए राहत लायेगी। इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। आप बस इसी तरह से चलते रहें तो सब कुछ आपके हक में ही रहेगा। लेकिन, समझदारी इसी में है कि आप अपने खातों का ध्यान रखें। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद ना साबित हो सके। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें। आपकी राह में कोई रोड़ा आयेगा भी तो आप अपने हौसले से उससे पार पा लेंगे। ठीक ढंग से की गई प्लानिंग और सही मौके की बदौलत आपके व्यावसायिक सपने जरूर साकार होंगे। इसमें आप अपने किसी सहकर्मी की मदद भी ले सकते हैं। इससे आपका आत्मसम्मान तो बढ़ेगा ही आप समय रहते अपने आर्थिक लक्ष्य को भी पा लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed