फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज मेष राशि वालों को मिलेगा लाभ, आपके हिस्से में क्या है?

Thu, 06 Oct 2016 07:52 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Thu, 06 Oct 2016 07:52 AM IST
विज्ञापन
daily horoscope 6 october 2016
राश‌िचक्र
आज स‌ितारों की चाल बता रही है क‌ि मेष राश‌ि के अलावा कई राश‌ि वालों को लाभ का मौका म‌िलेगा, देख‌िए क्या आप आज भाग्‍यशाली रहेंगे।

मेष राश‌िः धन लाभ और प्रस‌िद्ध‌ि म‌िल सकती है

daily horoscope 6 october 2016
मेष राश‌ि

आज आप अपने परिवार के साथ किसी खास प्रयोजन का जश्न मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज का दिन अपनों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपको खूब मजा आएगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। आज अपने परिवार के साथ समय बिताने व अपने रिश्तों को मजबूत करने का दिन है।
यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताब‌िक आने की संभावना है। यह जवाब आपकी उम्मीद से अधिक रोमांटिक व आश्चर्यजनक हो सकता है।
यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरूआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है। इस सफलता से धन, प्रसिद्ध‌ि के साथ ही मानसिक रुप से संतुष्टि भी आपको मिल सकती है।
आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है इसलिए इन्हें गौर से पढ़े-सुनें। 
आपको साधना के लाभ सुनकर आश्चर्य होगा आज आप अपने दिमाग को शान्ति दे सकते हैं, क्योंकि यह उपयुक्त समय है। साधना आपको अपना अच्छा असर आने वाली अवधि और लम्बी अवधि दोनों में दिखाएगी।

वृष राश‌िः कोई आपको मानस‌िक उलझनों में डाल सकता है

daily horoscope 6 october 2016
वृष

आज आप ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। आपकी आदत है कि आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं अपनी ये आदत बदल लें वरना किसी दिन आपको पछताना पड़ सकता है व आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय अपने अंदर की आवाज जरूर सुनें। अगर सामने वाला व्यक्ति आपको सच्चा लगे तो भी अपनी जिंदगी की बागडोर उसके हाथ में ना सौंपे।
रोमांटिक मिलन आज आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आएगा। आप खुश मिजाज रहेंगे। खाली समय अपने साथी के साथ भरपूर मनोरंजक रहकर बिताएंगे। फलस्वरूप न केवल आप अपने आपको स्वस्थ व हल्का महसूस करेंगे, बल्कि एक-दूसरे को भली भांति समझ सकेंगे।
यदि आपको किसी अच्छे काम की तलाश है तब आज का दिन इसके लिये शुभ है। आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे, इनमें से कोई एक साक्षात्कार आपके लिये नौकरी का पथ आसान कर सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं में संलिप्त जातकों के लिये आज का  दिन लक्ष्यों की प्राप्ति करने वाला हो सकता है।
आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिये। समझदारी से काम लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः अत‌िर‌िक्त आय का मौका म‌िल सकता है

daily horoscope 6 october 2016
म‌िथुन

आज आपको महसूस होगा कि आप अपने दोस्तों से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप और आपके परिजन साथ बिताए इस समय का पूरा मजा लेंगे। इस समय का प्रयोग अपनों के जीवन में खुशियां भरने के लिए करें।
आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपका दिन खास है। आप नहीं जानते कि आज आप किससे मिलेंगे या कौन आपको मिल जाएगा।
आज आप इस भ्रम में रहेंगे कि अपनी रूचि व व्यवसाय में मेल कैसे बैठाया जाए। आपके व्यवसाय के साथ ही आपमें अनेकानेक रूचियों व सृजनात्मक प्रतिभा का विकास हो रहा है। आप यदि बागवानी के क्षेत्र को चुनते हैं तो आज का दिन विशेष फल देने वाला है।
आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। इन प्राप्तियों का आनंद लीजिए क्योंकि ये आपकी कड़ी मेहनत का ही प्रतिफल हैं।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः लंबी अवध‌ि का न‌िवेश लाभ देगा

daily horoscope 6 october 2016
कर्क राशि

आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। अपनी प्रार्थमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं।
आज आपको कोई बढ़िया विचार सूझ सकता है जो कि भविष्य में आपको धन लाभ दिलाएगा। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं और न जाने आपका कौन सा विचार आपके काम आ जाए। सोच समझ कर ही कोई योजना बनाएं और उस पर आज ही काम शुरू कर दें। इससे लंबे समय तक आपको लाभ मिलेगा।
आज आय के कईं स्रोतों से धन आने की संभावना है। आज वह दिन है जिससे आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। यदि आप किसी खाद्य सामग्री अथवा अनाज के व्यवसाय में हैं तो आज का दिन लाभकारी है। आप देखेंगे कि आज आपको अपने किये गये कठिन परिश्रम का फल मिलने वाला है। यह लाभ आपके अतिरिक्त कोष के माध्यम से स्वागत योग्य हो सकता है। 
आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें। अपने आप को विवादास्पद स्थितियों से दूर रखें ताकि आप किसी मानसिक उलझन में न पड़ें। आप उन कामों से दूर रहें जिनसे आपका मूड खराब हो सकता हैं। सिर्फ खाने के लिये न खाएं बल्कि आपको इसमें भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ध्यान रखें की पौष्टिक भोजन ही आपको स्वस्थ रखने मे सहायक होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed