फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 अक्तूबर को तुला राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशि वालों के लिए शुभ संकेत

Sun, 08 Oct 2023 01:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 Oct 2023 01:53 PM IST
विज्ञापन
chaturgrahi yog made in tula rashi on 19 october these zodiac sign will be lucky
astrology
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर सभी राशियों के जातकों के ऊपर होता है। इसके अलावा कुछ ग्रह समय-समय पर एक ही राशियों में मौजूद होकर कई तरह के योग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि 19 अक्तूबर को तुला राशि में चार ग्रहों का चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। 19 अक्तूबर को मंगल, केतु, बुध और सूर्य तुला राशि में युति करेंगे। इन चार ग्रहों की युति से सभी 12 राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिन्हें सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।


 
chaturgrahi yog made in tula rashi on 19 october these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
19 अक्तूबर को तुला राशि में चार ग्रहों से बना चतुर्ग्रही योग बनना शुभ संकेत है। ऐसे में मिथुन राशि के लोगों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। यह चतुर्ग्रही योग आपकी राशि से पांचवें भाव में बनने जा रहा है। इस राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों को कई तरह के मौके हासिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में इस राशि के जातकों को अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। आपकी आय में इजाफा हो सकता है। 
chaturgrahi yog made in tula rashi on 19 october these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि में चतुर्ग्रही योग आपकी राशि से धन भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में यह योग बहुत ही शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। धन लाभ के एक साथ कई मौके आपको हासिल होंगे। कारोबार करने वाले जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
chaturgrahi yog made in tula rashi on 19 october these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 19 अक्तूबर को बनने वाला चतुर्ग्रही योग बहुत ही शुभफल दायक रहने वाला हो सकता है। मकर राशि में यह योग 10वें भाव में बनने जा रहा है। धन लाभ के कई मौके आपको हासिल होंगे। जो लोग कारोबार करते हैं उनके लिए लाभ के कई मौके आएंगे। नई नौकरी के मौके आपको हासिल हो सकते हैं और जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री से अच्छा लाभ हो सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed