Lucky Rashiyan: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों में सूर्य को राजा का दर्जा प्राप्त है। वह आत्मा, नेतृत्व गुण, पिता और सम्मान-प्रतिष्ठा के कारक है और उन्हें सिंह राशि का स्वामी ग्रह भी माना गया है। इस राशि के जातकों पर सूर्य की सदैव कृपा बनी रहती है। लेकिन सूर्यदेव जब भी गोचर करते हैं, तो वह अन्य राशियों को भी शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन से लेकर देश -दुनिया के कार्यों पर देखने को मिलता है।
वहीं एक बार फिर सूर्य जल्द गोचर करने वाले हैं और न्याय के देवता के साथ मिलकर एक खास योग का निर्माण भी करेंगे। बता दें, वर्तमान में कर्मफलदाता शनि मीन राशि विराजमान है। वहीं सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में एंट्री लेंगे। ऐसे में 16 अप्रैल को ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 30 डिग्री पर रहेंगे, जिससे द्विद्वादश योग बनेगा। इस योग का बनना कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा। इन्हें कार्यों में मनचाही सफलता से लेकर व्यापार में बंपर लाभ प्राप्त होगा। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम जानते हैं...
2 of 4
सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन मधुर बनेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
द्विद्वादश योग मिथुन राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। आपको सरकारी कामों से राहत प्राप्त होगी। यदि किसी बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय शुभ रहेगा। करियर में लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आप किसी विशेष प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रयासरत थे, तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन मधुर बनेगा।
3 of 4
नौकरी के नए मौके भी आपको मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार द्विद्वादश योग आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों और मेहनत को मान्यता मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलने से नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपको मिलेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में कठिन परिश्रम करने पर ही मनमुताबिक सफलता मिलने के योग बनेंगे। प्लॉट या फ्लैट खरीदने के लिए यह समय उपयुक्त रहेगा। नौकरी के नए मौके भी आपको मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
4 of 4
आपकी योजनाएं बहुत ही प्रभावशाली और सफल सिद्ध हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
यह समय आपके लिए खास है। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। आपके कार्यो में तेजी आएगी और जो काम लंबे समय से रुके हुए थे वे पूरे होंगे। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी योजनाएं बहुत ही प्रभावशाली और सफल सिद्ध हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर विवाह करना क्यों है शुभ? विवाहितों को मिलता है शुभ फल
Hanuman Jayanti 2025: क्या है बजरंगबली की अष्ट सिद्धि और नव निधि? जानें हनुमान जी की रहस्यमयी शक्तियां
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।