Mahesh Navami Par Chandra Gochar: सनातन धर्म में महेश नवमी का अत्यंत पवित्र स्थान है, जो ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को बड़े श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है, और कई भक्त उपवास रखकर अपने मन और आत्मा को शुद्ध करते हैं। माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा से शिव परिवार की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाती है। इस वर्ष महेश नवमी 4 जून 2025 को मनाई जाएगी।
Surya Gochar 2025: 15 जून से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन
ज्योतिष के अनुसार भी महेश नवमी का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन चंद्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा को मन, भावना, माता, सुख-शांति और मनोबल का कारक माना जाता है। 4 जून 2025 को सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर चंद्र का कन्या राशि में गोचर होगा, जो बुध ग्रह के प्रभाव को और मजबूत करेगा। बुध, जो कन्या राशि का स्वामी है, बुद्धि, व्यापार, वाणी और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। इस विशेष दिन चंद्र ग्रह की कृपा से कुछ खास राशियों के लिए सफलता और खुशहाली के द्वार खुलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि महेश नवमी के इस शुभ अवसर पर किन तीन राशियों को चंद्र की विशेष कृपा मिलने वाली है।
Luckiest Horoscope: जून का पहला सप्ताह इन तीन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, करियर में मिलेगी सफलता
2 of 4
नौकरी करने वालों के लिए यह समय नेतृत्व कौशल को बढ़ाने वाला रहेगा
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
चंद्र के कन्या राशि में गोचर का वृषभ राशिवालों पर काफी सकारात्मक प्रभाव होगा। नौकरी करने वालों के लिए यह समय नेतृत्व कौशल को बढ़ाने वाला रहेगा, जिससे आपके विचार और योजनाएं वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए भी यह वक्त अनुकूल है। व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर बनेंगे। शादीशुदा वृषभ जातक अपने भावनाओं को खुलकर व्यक्त करेंगे, जिससे संबंधों में मजबूती आएगी।
3 of 4
दुकानदारों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
महेश नवमी के दिन सिंह राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। विशेषकर जिनकी उम्र 50 वर्ष से ऊपर है, उनकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और कोई गंभीर बीमारी परेशान नहीं करेगी। युवा वर्ग करियर पर पूरा ध्यान केंद्रित करेगा। नए संपर्कों से व्यापार में लाभ होने की संभावना है। अविवाहित जातक अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दुकानदारों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
4 of 4
नौकरीपेशा लोग अपने करियर में प्रगति करेंगे और नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को महेश नवमी पर शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ साफ और स्पष्ट बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी और व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने करियर में प्रगति करेंगे और नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। बुजुर्ग जातकों की सेहत भी जून के शुरुआती दिनों में ठीक रहेगी। दुकानदारों के रुके हुए कार्य भी धीरे-धीरे पूरा होने लगेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।