फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: 15 जून से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन

Mon, 02 Jun 2025 12:55 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 02 Jun 2025 12:55 PM IST
सार

Surya Gochar 2025:  ग्रहों के राजा सूर्य जल्द वृषभ राशि से अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन में प्रवेश करेंगे। वह 15 जून 2025 को इस राशि में अपना स्थान लेंगे। हालांकि मिथुन में पहले से ही देव गुरु बृहस्पति मौजूद हैं।

विज्ञापन
Surya Gochar in mithun rashi 2025 date and time know impact on zodiac sign
Surya Gochar 2025 - फोटो : adobe stock

Surya Gochar 2025: जून माह की शुरुआत हो चुकी है, जो धार्मिक व ज्योतिष दोनों ही दृष्टि से खास है। इस माह जहां गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी मनाई जाएगी, वहीं ग्रहों के राजा सूर्य भी राशि परिवर्तन करेंगे। वह वृषभ राशि से अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन में प्रवेश करेंगे। वह 15 जून 2025 को इस राशि में अपना स्थान लेंगे। हालांकि मिथुन में पहले से ही देव गुरु बृहस्पति मौजूद हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति होगी, जो गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण करेगी। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है और उन्हें करियर, बिजनेस और निवेश में शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Surya Gochar in mithun rashi 2025 date and time know impact on zodiac sign
जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए खास है। आपकी आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार वृद्धि होगी। नए लोगों से जुड़े संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ने से कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। आप सामाजिक रूप से अधिक सक्रिय होंगे। कमाई के कई नए मौके भी आ सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा।

Surya Gochar in mithun rashi 2025 date and time know impact on zodiac sign
बिजनेस की शुरुआत के लिए समय शुभ रहेगा। सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में भी मधुरता आएगी। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय कई अवसर लेकर आया है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सूर्य गोचर से आप के लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। लक्ष्य पाने में कामयाबी मिलेगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनको नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। बिजनेस की शुरुआत के लिए समय शुभ रहेगा। सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में भी मधुरता आएगी।
Nirjala Ekadashi 2025: भगवान विष्णु की विशेष कृपा से इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, धन-वैभव की होगी वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar in mithun rashi 2025 date and time know impact on zodiac sign
ऑफिस में आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। आप भविष्य को लेकर निर्णय लेने में सफल होंगे। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों को अधूरे कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है। धन-लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य के प्रभाव से समाज में आपका सम्मान बढे़गा। संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी। ऑफिस में आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। आप भविष्य को लेकर निर्णय लेने में सफल होंगे।
5 जून से शुक्र-गुरु का दुर्लभ योग, इन 5 राशियों पर बरसेगा धन और सौभाग्य

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed