Chandra Grahan 2025 Shani Shash Yog: 14 मार्च 2025 का दिन खगोल विज्ञान, धार्मिक और ज्योतिष तीनों ही दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन जहां पूरे भारत में होली का महापर्व मनाया जाएगा, वहीं इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। आपको बता दें, 14 मार्च को होली के दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी वजह से इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। वहीं 14 मार्च यानी चंद्र ग्रहण के दिन शनि कुंभ राशि में ही शश राजयोग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि द्वारा बनाए जाने वाले शश राजयोग से इन तीन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है, साथ ही करियर में तरक्की के योग भी संभव है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं....
Chandra grahan 2025: चंद्र ग्रहण पर शश राजयोग, मेष से लेकर इन दो राशि वालों को करियर में होगा अच्छा लाभ
Chandra Grahan 2025 Shani Shash Yog: 14 मार्च 2025 का दिन खगोल विज्ञान, धार्मिक और ज्योतिष तीनों ही दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन जहां पूरे भारत में होली का महापर्व मनाया जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक शश राजयोग आपके लिए बेहद लाभकारी होने वाला है। आपको धन लाभ की प्राप्ति के साथ-साथ नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में चल रही समस्याएं भी समाप्त होंगी। घर में किसी वाहन को लेकर आएंगे। इस दौरान शनि के प्रभाव से आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। सरकारी कामों में आ रही परेशानियों का निवारण होगा। निवेश संबंधी फैसलों से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ने का आपको मौका मिलेगा।
मिथुन राशि
चंद्र ग्रहण पर शश राजयोग आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होते हुए नजर जाएंगे। कारोबार को लेकर यात्राएं करेंगे, जिससे धन लाभ होगा। करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने की उम्मीद है। कुछ नया करने की कोशिश में कामयाब होंगे। धन लाभ और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ देंगी।
कुंभ राशि
यह समय कुंभ राशि वालों के लिए खास रहेगा। आपको नौकरी में विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। घर में किसी के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी जमीन की खरीदारी करेंगे। कोर्ट का मामला आपके पक्ष में हल होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई नया काम भी शुरू होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अविवाहित जातकों को विवाह के संबंध में बातचीत हो सकती है। यदि आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर लटक रही थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है।
Surya Grahan 2025 Date: चंद्र ग्रहण के बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा?
Chandra Grahan 2025: 14 मार्च को चंद्र ग्रहण, जानें मेष से लेकर मीन राशि के लोगों पर क्या होगा प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।