Chaitra Navratri 2025 Jau Upay: यूं तो रोजाना ही देवी की घरों में पूजा की जाती है। लेकिन विशेष कृपा पाने के लिए नवरात्रि सबसे खास है। बता दें, नवरात्रि में देवी का आगमन पृथ्वी लोक पर होता है। उनके आने से साधक के सभी दुख-दर्द दूर और समस्याएं समाप्त होती हैं। यही कारण है कि नवरात्रि में माता के आने की खुशी में घर, मंदिर व पूजा-पंडालों में भजन कीर्तन, जागरण के साथ-साथ झांकियों का भव्य आयोजन किया जाता है। वैसे तो हिंदू धर्म में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है। पंरतु चैत्र माह में आनी वाली नवरात्रि अधिक महत्वपूर्ण है।
{"_id":"67e25fb5b25799af920f0ab8","slug":"chaitra-navratri-2025-jau-upay-for-money-success-and-house-happens-in-hindi-disprj-2025-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में करें जौ के ये पांच उपाय, कर्ज संबंधी समस्याएं होंगी दूर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में करें जौ के ये पांच उपाय, कर्ज संबंधी समस्याएं होंगी दूर
Sun, 30 Mar 2025 06:07 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 30 Mar 2025 06:07 AM IST
सार
Chaitra Navratri 2025 Jau Upay: यूं तो रोजाना ही देवी की घरों में पूजा की जाती है। लेकिन विशेष कृपा पाने के लिए नवरात्रि सबसे खास है। बता दें, नवरात्रि में देवी का आगमन पृथ्वी लोक पर होता है।
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025
- फोटो : freepik
Chaitra Navratri 2025
- फोटो : freepik
नवरात्रि में करें जौ से जुड़े ये खास उपाय
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दिनों में आप एक छोटे से तांबे के थाल में जौ के कुछ दानों को रख लें। इसके बाद इन्हें पूजा स्थल पर रखें और अगले दिन इन जौ को पक्षियों को डाल दें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को धन लाभ की प्राप्ति होती हैं।
Chaitra Navratri 2025
- फोटो : freepik
- ज्योतिषियों के मुताबिक जौ और नारियल, तिल, दूर्वा, कोयला, कच्चा दूध जल में प्रवाहित कर दें। इससे जातक को राहु के प्रभाव से मुक्ति प्राप्त होती है। वहीं जौ को कबूतर को खिलाने से भी राहु-केतु के प्रभाव से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025
- फोटो : freepik
- आप एक मुट्ठी जौ को लाल रंग के वस्त्र में बांध लें और इसे बेड के नीचे रख दें। इसके बाद अगली सुबह इसे जरूरतमंदों को दान में दे दें। इस उपाय से कर्ज संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
- कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप बगीचे में जौ के बीज को बो दें। इसके बाद रोजाना इसे पानी दें। कहते हैं कि इस उपाय को करने से कार्य मनचाहे तरीकों से पूर्ण होते हैं।
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025
- फोटो : adobe
- ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जौ सबसे शुद्ध अनाजों में से एक है और इसे देवताओं को अर्पित भी किया जाता है। ऐसे में आप नवरात्रि के दिनों में जौ का हवन कर सकते हैं। इससे घर से सभी नकारात्मक ऊर्जा का समापन व सकारात्मकता का आगमन होता है।
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में दिन के अनुसार पहनें इन रंगों के वस्त्र, बरसेगी देवी की विशेष कृपा
Shadi Muhurat 2025: 14 अप्रैल से फिर बजेगी शहनाइयां, विवाह के लिए बन रहे हैं 30 से भी अधिक शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।