फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Amavasya 2025: कब है चैत्र मास की अमावस्या? जानें तिथि और पितरों को खुश करने की विधि

Sun, 23 Mar 2025 06:43 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 23 Mar 2025 06:43 AM IST
सार

हिंदू धर्म में चैत्र मास की अमावस्या को विशेष महत्व दिया गया है। इस वर्ष चैत्र अमावस्या की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं इसकी सही तिथि और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

विज्ञापन
Chaitra Amavasya 2025 date significance pitru dosh upay puja vidhi chaitra amavasya 2025 kab hai
Chaitra Amavasya 2025 Date - फोटो : adobe stock

Chaitra Amavasya 2025 Date: हिंदू धर्म में चैत्र मास की अमावस्या को विशेष महत्व दिया गया है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस तिथि पर शुभ कार्यों से बचना चाहिए, क्योंकि यह पितरों को समर्पित दिन होता है। इस वर्ष चैत्र अमावस्या की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं इसकी सही तिथि और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

Mangalwar Upay: मंगलवार को करें ये उपाय, रामभक्त हनुमान करेंगे हर मनोकामना पूरी
Chaitra Navratri 2025: धन लाभ के लिए चैत्र नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, माता रानी होंगी प्रसन्न
Hanuman Janmotsav 2025: कब मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजन विधि

 

Chaitra Amavasya 2025 date significance pitru dosh upay puja vidhi chaitra amavasya 2025 kab hai
चैत्र अमावस्या 2025 तिथि - फोटो : adobe stock

चैत्र अमावस्या 2025 तिथि
दृक पंचांग के अनुसार चैत्र अमावस्या तिथि 28 मार्च को रात 07:55 बजे प्रारंभ होगी और 29 मार्च को शाम 04:27 बजे समाप्त होगी। ऐसे में व्रत और पूजा 29 मार्च 2025 यानी शनिवार के दिन ही की जाएगी।

Chaitra Navratri 2025: किस दिन से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत? जानें तिथि और मुहूर्त

 

Shukravar Vrat: शुक्रवार व्रत में करें इस पूजा विधि और नियम का पालन, पूरी होगी हर मनोकामना

 

Chaitra Amavasya 2025 date significance pitru dosh upay puja vidhi chaitra amavasya 2025 kab hai
चैत्र अमावस्या का महत्व - फोटो : adobe stock

चैत्र अमावस्या का महत्व
सनातन धर्म में इस अमावस्या का गहरा धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से उनकी आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करने से अशुभ प्रभाव दूर होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन दान और धर्म-कर्म का भी विशेष महत्व बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Amavasya 2025 date significance pitru dosh upay puja vidhi chaitra amavasya 2025 kab hai
चैत्र अमावस्या करें ये काम - फोटो : freepik

चैत्र अमावस्या करें ये काम

  • चैत्र अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करें।
  • इस दिन अधिक से अधिक दान-पुण्य का काम करें।
  • चैत्र अमावस्या पर ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को भोजन कराने से भी पुण्य मिलता है। 
  • इस दिन मन में सकारात्मकता रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। 
  • चैत्र अमावस्या के दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत न करें।
विज्ञापन
Chaitra Amavasya 2025 date significance pitru dosh upay puja vidhi chaitra amavasya 2025 kab hai
पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : amar ujala

पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में पितृ दोष है, तो चैत्र अमावस्या पर विशेष पूजा और तर्पण करना अत्यंत लाभकारी होता है। इस दिन जानकार पुरोहित की मदद से विधिपूर्वक पिंडदान और श्राद्ध करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और पितृ दोष के नकारात्मक प्रभाव कम हो जाते हैं।

Guruwar ke Upay: पैसों की तंगी से हैं परेशान, तो गुरुवार के दिन करें ये सरल उपाय
Budhwar Upay: पाना चाहते हैं भगवान गणेश की कृपा तो बुधवार को करें ये उपाय



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed