फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guruwar ke Upay: पैसों की तंगी से हैं परेशान, तो गुरुवार के दिन करें ये सरल उपाय

Thu, 06 Mar 2025 07:11 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 06 Mar 2025 07:11 AM IST
सार

Guruwar ke Upay: सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा के लिए जाने जाते हैं। दिन के अनुसार पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं। 

विज्ञापन
do these remedies on Thursday to get money and success know Guruwar ke Upay for happy married life
Guruwar ke Upay - फोटो : अमर उजाला

Guruwar ke Upay: सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा के लिए जाने जाते हैं। दिन के अनुसार पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान गुरुवार का दिन सभी में खास और महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह दिन सृष्टि के संचालक की उपासना को समर्पित है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की आराधना और व्रत रखने पर साधक के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं, इतना ही नहीं उसपर धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।



ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को देवगुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन की पूजा-पाठ से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है, जिसके प्रभाव से साधक की विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। वहीं इस दिन कुछ खास उपाय करने से आर्थिक समस्याएं भी दूर होती हैं और उसके घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं...

do these remedies on Thursday to get money and success know Guruwar ke Upay for happy married life
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजों का ही ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें - फोटो : freepik

गुरुवार के उपाय

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजों का ही ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। ऐसा करने पर विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं।
  • ज्योतिषियों की मानें तो गुरुवार के दिन आटे की एक लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं। इस उपाय से साधक के धन धान्य में वृद्धि होती है।
do these remedies on Thursday to get money and success know Guruwar ke Upay for happy married life
इस दिन पीली चीजों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं - फोटो : adobe stock
  • गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और लक्ष्मी जी की एक साथ पूजा करें। पूजा में शक्तिशाली मंत्रों का जाप करें। माना जाता है कि इससे दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।
  • इस दिन पीली चीजों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, जिसके प्रभाव से साधक के सभी तरह के दुख समाप्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
do these remedies on Thursday to get money and success know Guruwar ke Upay for happy married life
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। - फोटो : adobe stock
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और पूजा के बाद अपनी कलाई में हल्दी का टीका लगा लें। मान्यता है कि इससे आर्थिक समस्याएं समाप्त होती हैं।
  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। फिर ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में चल रही सभी समस्याएं समाप्त होने लगती हैं।
विज्ञापन
do these remedies on Thursday to get money and success know Guruwar ke Upay for happy married life
भगवान विष्णु की आरती - फोटो : adobe stock
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन सुबह और शाम दोनों समय भगवान विष्णु की पूजा करें। इस दौरान पूजा में इस आरती को जरूर करें। इससे वह प्रसन्न होते हैं।

भगवान विष्णु की आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥

 
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Holi 2025: इस होली अपनी राशि के अनुसार करें रंगों का प्रयोग, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed