{"_id":"663b75f4ea67977fe20b3867","slug":"budhaditya-yoga-in-may-month-sun-and-mercury-transit-in-taurus-2024-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग, इन तीन राशियों को मिलेंगे लाभ के अच्छे अवसर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग, इन तीन राशियों को मिलेंगे लाभ के अच्छे अवसर
Wed, 08 May 2024 06:25 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 08 May 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
बुधादित्य योग से इन राशि वालों को होगा लाभ
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य को ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत और आत्मा का कारक माना जाता है जबकि बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य 14 मई को वृषभ राशि में गोचर करेंगे फिर इसके बाद बुध भी 31 मई को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में बुधादित्य योग को बहुत ही शुभ माना गया है। बुधादित्य योग से किन-किन राशि वालों को फायदा होगा। आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण।
Trending Videos
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आपकी राशि में ही बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ऐसे में यह योग आपके लिए बहुत ही फलदायी साबित होगा। यह योग आपकी लग्न भाव यानी पहले भाव में बन रहा है। इस योग के बनने से आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा देखने को मिलेगा। कार्यों में आने वाली अड़चनें दूर होंगी। धन कमाने का अच्छा अवसर मिलेगा।

गुरु और शुक्र की युति से इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, ऐशोआराम में होगी वृद्धि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग बहुत ही अच्छा रहेगा। यह योग आपकी कुंडली के नौवें भाव में बन रहा है। कुंडली का नौवां भाव भाग्य का भाव होता है। आपकी आमदनी के स्त्रोत में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती होगी। कार्यो में सफलताएं प्राप्त होंगी। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का प्रतीक्षित धन भी प्राप्त होगा। परिवार में आपसी संबंध और मजबूत होगा। वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग के योग हैं। कार्यक्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतरीन रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य-बुध की युति से बना बुधादित्य योग फायदा ही फायदा दिलाएगा। यह योग आपकी कुंडली के 10वें भाव में बनने जा रहा है। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सफलताओं के बावजूद साझा व्यापार करने से दूर ही रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी।