फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Yog: मिथुन राशि में बुधादित्य राजयोग का शुभ संयोग, इन राशियों का होगा भाग्योदय, धन और आय में होगा इजाफा

Tue, 14 Jun 2022 05:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Jun 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
Budhaditya Yoga In Gemini On 2nd July Effect On Zodiac Signs
BUDH GOCHAR 2022 - फोटो : अमर उजाला

Budhaditya Yoga: वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव और सुख-दुख का कारण बहुत हद तक ग्रहों की चाल के ऊपर निर्भर करता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या चाल बदलता है या फिर किसी दूसरे ग्रह के साथ किसी एक राशि में युति करता है तो इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर एक जैसा नहीं  पड़ता है। कुछ पर शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। जल्द ही मिथुन राशि में बेहद ही शुभ बुधादित्य योग बनने जा रहा है। यह बुधादित्य योग राजयोग से कम नहीं होता है।  इस शुभ योग के बनने से वैसे तो सभी राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर इस योग का अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

Budhaditya Yoga In Gemini On 2nd July Effect On Zodiac Signs
SUN TRANSIT - फोटो : अमर उजाला

कब और कैसे बनेगा शुभ बुधादित्य योग
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार जब सूर्य और बुध दोनों ही एक राशि में विराजमान होते हैं तब बुधादित्य योग का निर्माण होता है। आपको बता दें 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे फिर उसके बाद अगले महीने यानी 2 जुलाई को बुध ग्रह भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मिथुन राशि में बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। ज्योतिष में सूर्य और बुध दोनों ही ग्रह बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने गए हैं। सूर्य को मान-सम्मान, यश, कीर्ति और पद-प्रतिष्ठा के कारक ग्रह माने गए हैं। वहीं अगर बात किया जाय तो बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का ग्रह माना गया है। ऐसे में इस योग के कारण कुछ राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Budhaditya Yoga In Gemini On 2nd July Effect On Zodiac Signs
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि 
इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग बहुत ही शुभ फलदायी और फायदा पहुंचाने वाला योग साबित होने जा रहा है। बुधादित्य योग वृषभ राशि दूसरे स्थान में बन रहा है। कुंडली का दूसरा भाव धन और वाणी का स्थान होता है। ऐसे में आपके लिए अचानक धन लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। रुका हुआ धन वापस भी मिल सकता है। करियर में शानदार अवसर मिलेगा। वाहन,जमीन-जायदाद के मामले में आपके लिए अच्छा मौका है। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। राजनीति में अच्छा मौक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhaditya Yoga In Gemini On 2nd July Effect On Zodiac Signs
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए बुधादित्य योग 10वें भाव में होने जा रहा है। मान-सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके लिए नई नौकरी के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। साथ ही प्रमोशन के संकेत भी है। कानूनी पक्ष आपका मजबूत होगा। जमीन-जायदाद की बिक्री में आपको लाभ मिलेगा। परिवार में आपको सभी सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। 
विज्ञापन
Budhaditya Yoga In Gemini On 2nd July Effect On Zodiac Signs
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपके लिए बुधादित्य योग का निर्माण 11वें भाव में होगा। ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का 11वां भाव आय और लाभ का स्थान माना गया है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आय में शानदार और अच्छी वृद्धि हो सकती है। धन कमाने के नए-नए साधन आपको प्राप्त होंगे। कारोबारियों को अच्छा सौदा मिल सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed