फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit 2022: 15 जून को सूर्यदेव का मिथुन राशि में परिवर्तन, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Tue, 14 Jun 2022 11:16 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Jun 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
Sun Transit 2022 In Gemini On 15 June Know These Lucky Zodiac Signs Surya Rashi Parivartan Details in Hindi
SUN TRANSIT: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

सूर्य देव वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके 15 जून को दोपहर 12 बजकर 03 मिनट पर अपने मित्र बुध की राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि पर ये 16 जुलाई की रात्रि 10 बजकर 56 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन पृथ्वी वासियों के लिए सीधा प्रभाव डालता है अतः जिनके लिए ये शुभ भाव में गोचर कर रहें होंगे उनके लिए तो सुखद समाचार है किंतु जिनकी जन्मकुंडली में अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उन जातकों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अन्य सभी राशियों के लिए इनका राशि परिवर्तन कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Sun Transit 2022 In Gemini On 15 June Know These Lucky Zodiac Signs Surya Rashi Parivartan Details in Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। किसी नई कार्य योजना का आरंभ अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो समय बेहतरीन रहेगा।

Sun Transit 2022 In Gemini On 15 June Know These Lucky Zodiac Signs Surya Rashi Parivartan Details in Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
राशि से द्वितीय भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। दाहिनी आंख से संबंधित बीमारी से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। इन सब के बावजूद किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन का क्रय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit 2022 In Gemini On 15 June Know These Lucky Zodiac Signs Surya Rashi Parivartan Details in Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
आपकी राशि में सूर्य का गोचर हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। हो सकता है कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़े किंतु मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है।

विज्ञापन
Sun Transit 2022 In Gemini On 15 June Know These Lucky Zodiac Signs Surya Rashi Parivartan Details in Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। कार्य बाधाएं भी आएंगी। कई बार काम होते होते रह जाएगा किंतु हताश न हों रुकावटें के बाद भी आप सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास ही सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए और प्रयास करने होंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed