Budhaditya Rajyog In Taurus: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध के प्रभाव को बेहद खास माना जाता है। इन दोनों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह भी माना गया है। बुध को बुद्धि, संचार और व्यापार का कारक कहते हैं। इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को करियर में सफलता, व्यापार में धन लाभ के साथ-साथ समाज में सम्मान प्राप्त होता है। एक बार फिर ये दोनों ग्रह मिलकर एक शक्तिशाली राजयोग बनाएंगे, जो कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। 15 मई 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 23 मई 2025 के दिन बुध भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे, इससे बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो इन तीन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते है।
Budhaditya Rajyog: वृषभ में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन तीन राशि वालों को तनाव से मिलेगी मुक्ति
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:20 PM IST
सार
Budhaditya Rajyog In Taurus: 15 मई 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 23 मई 2025 के दिन बुध भी इसी राशि में विराजित होंगे, इससे बुधादित्य राजयोग बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन