फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhaditya Rajyog: कर्क में बना बुधादित्य योग, इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे अच्छे परिणाम

Thu, 07 Aug 2025 03:23 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 07 Aug 2025 03:23 PM IST
सार

Budhaditya Rajyog in kark Rashi: ज्योतिषियों के मुताबिक जब सूर्य और बुध एक ही राशि में एक साथ होते हैं, तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। यह बहुत शुभ और कल्याणकारी होता है, जिसके प्रभाव से जातकों को व्यापार में लाभ, करियर में तरक्की और नौकरी में अच्छा लाभ होता है। 

विज्ञापन
Budhaditya Rajyog in kark rashi 2025 know impact on zodiac sign
Budhaditya Rajyog in kark Rashi - फोटो : amar ujala

Budhaditya Rajyog in kark Rashi: ज्योतिषियों के मुताबिक जब सूर्य और बुध एक ही राशि में एक साथ होते हैं, तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। यह बहुत शुभ और कल्याणकारी होता है, जिसके प्रभाव से जातकों को व्यापार में लाभ, करियर में तरक्की और नौकरी में अच्छा लाभ होता है। चूंकि सूर्य और बुध में मित्रता का भाव है, इसलिए जातकों के लंबे समय से अटके काम भी पूरे होते हैं और आत्म-सम्मान बढ़ता है। वर्तमान में यह योग कर्क राशि में बना हुआ है, जो 17 अगस्त तक रहने वाला है। दरअसल, ग्रहों के राजा सूर्य और बुद्धि के कारक बुध दोनों कर्क में विराजमान हैं। दोनों ग्रहों का यहां होना बुधादित्य योग बना रहा है, जिससे कुछ राशि वालों को लाभ की प्राप्ति संभव हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Budhaditya Rajyog in kark rashi 2025 know impact on zodiac sign
परिवार वालों के लिए कोई नई वस्तु लेकर आएंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह समय शुभ साबित होगा। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।


बुधादित्य योग कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आपका कोई पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस दौरान आपको करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विदेश से काम कर रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है।

परिवार वालों के लिए कोई नई वस्तु लेकर आएंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह समय शुभ साबित होगा। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट्स में सफलता भी मिलने की उम्मीद है। योग के प्रभाव से आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूती मिलेगी। किसी नए रिश्ते में प्रवेश करेंगे। 

Budhaditya Rajyog in kark rashi 2025 know impact on zodiac sign
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में सुधार होगा।  सामाजिक और व्यावसायिक स्तर पर कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।

कन्या राशि वालों की सेहत में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। कोर्ट में चल रहे पुराने मामलों का समाधान इस समय हो सकता है। अगर आप संगीत सीखना चाहते हैं, तो उस दिशा में नया मार्ग मिलेंगे। नौकरी कर रहे लोगों की कार्यक्षेत्र में सराहना हो सकती है।
Sun-Ketu Conjunction: सिंह राशि में सूर्य-केतु की युति, मेष सहित 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
विरोधियों से छुटकारा मिलेगा। इस समय आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में सुधार होगा।  सामाजिक और व्यावसायिक स्तर पर कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhaditya Rajyog in kark rashi 2025 know impact on zodiac sign
कारोबार में कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। सामाजिक और पेशेवर स्तर पर आपकी छवि मजबूत होगी। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: बृहस्पति 
स्वभाव: संवेदनशील, कल्पनाशील, सहानुभूतिपूर्ण, आध्यात्मिक।

मीन राशि वालों के रिश्तों में सुधार आएगा। व्यापारियों को नए निवेश के अवसर मिल सकते हैं। सेल्स के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की चल रही दिक्कतें दूर होंगी। वाहन या घर लेने की प्लानिंग अगर कर रहे थे, तो कुछ अपडेट मिलेगा।

कारोबार में कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। सामाजिक और पेशेवर स्तर पर आपकी छवि मजबूत होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्य के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आपका लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा, जिससे कुछ नए लोगों के साथ संपर्क में आएंगे।

Budh Asta: 22 दिन बाद बुध ग्रह होंगे चंद्रमा की राशि में अस्त, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा इसका प्रभाव

Budh Grah Margi: 11 अगस्त को बुध होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed