फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Yam Yoga 2025: बुध-यम का शुभ योग, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और समृद्धि के नए रास्ते

Thu, 30 Oct 2025 04:47 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 30 Oct 2025 04:47 PM IST
सार

Triekadash Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: त्रिएकादश योग 2025 में बुध और यम के शुभ संयोग से तुला, कुंभ और मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ और सफलता मिलने की संभावना है। यह समय व्यवसाय, शिक्षा और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिणाम लाएगा।

विज्ञापन
Budh Yam Conjunction 2025 Positive Impact On These Zodiac Sign
Triekadash Yog 2025 - फोटो : freepik

Triekadashi Yog 2025: त्रिएकादश योग 2025 का समय ग्रहों की चाल और उनकी युति के कारण जातकों के जीवन में विशेष प्रभाव लेकर आता है। इस योग में बुध, जो बुद्धि, तर्कशक्ति, शिक्षा और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है, अपनी राशि परिवर्तन की प्रक्रिया में अन्य ग्रहों के साथ मिलकर शुभ योग बनाता है। वर्तमान में बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है और वहीं मंगल की उपस्थिति इसे और भी प्रभावशाली बनाती है। जब बुध और यम का संयोग बनता है, तो इसे त्रिकादश योग कहा जाता है, जो जातकों के जीवन में लाभ, सफलता और आर्थिक उन्नति के संकेत देता है।


Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर जागेंगे देव, इन 4 राशि वालों के तरक्की से लेकर विवाह तक के बनेंगे योग
वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज यानी 30 अक्तूबर शाम 6 बजकर 23 मिनट पर बुध और यम 60 डिग्री के कोण पर एक-दूसरे की दृष्टि में होंगे। इस शुभ संयोग के प्रभाव से विशेष रूप से तुला, कुंभ और मेष राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। यह समय उनके लिए व्यवसाय, शिक्षा और व्यक्तिगत जीवन में लाभकारी साबित हो सकता है।
Pradosh Vrat 2025: नवंबर में प्रदोष व्रत कब ? यहां जानें डेट, महत्व और पूजन विधि

Budh Yam Conjunction 2025 Positive Impact On These Zodiac Sign
आपके कामकाज और निजी जीवन दोनों में मददगार रहेगा। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए बुध-यम का त्रिकादश योग अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। इस समय बुध आपके आठवें भाव में और यम दसवें भाव में विराजमान हैं, जिससे आपके प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है। परिवार और दोस्तों का सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा, जो आपके कामकाज और निजी जीवन दोनों में मददगार रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम अब गति पकड़ सकते हैं और मेहनत का फल मिलने की संभावना है। मंगल ग्रह भी इस राशि पर शुभ प्रभाव डालेंगे, जिससे पद-प्रतिष्ठा, सम्मान और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। सूर्य का प्रभाव भी आपके करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में सहायक साबित होगा।

Budh Yam Conjunction 2025 Positive Impact On These Zodiac Sign
रुके कामों को पूरा करने और धन-धान्य में वृद्धि का संकेत देता है। - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने और धन-धान्य में वृद्धि का संकेत देता है। बुध आपके दूसरे भाव में विराजमान हैं, जिससे वाक्पटुता और संचार कौशल के बल पर आप अपने कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह अवधि विशेष लाभकारी है और शिक्षा से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सगे संबंधियों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे और आकस्मिक धन लाभ के अवसर भी बन सकते हैं। इसके साथ ही वाहन या घर से संबंधित सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Yam Conjunction 2025 Positive Impact On These Zodiac Sign
व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर भी उत्पन्न होंगे। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस योग का केंद्र दृष्टि योग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस समय आप अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं और अपनी बुद्धिमत्ता तथा कार्यक्षमता से सभी को प्रभावित करेंगे। पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, साथ ही व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर भी उत्पन्न होंगे। इस अवधि में आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और अप्रत्याशित रूप से धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और आपके प्रयासों का सम्मान मिलेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed