फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर जागेंगे देव, इन 4 राशि वालों के तरक्की के बनेंगे योग

Fri, 31 Oct 2025 04:05 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 31 Oct 2025 04:05 PM IST
सार

Dev Uthani Ekadashi 2025: हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं की उपासना की जाती है। 

विज्ञापन
Devuthani Ekadashi will bring good luck to these 4 zodiac signs
Dev Uthani ekadashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

Dev Uthani Ekadashi 2025: हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं की उपासना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु सहित सभी देवता चार माह की योग निद्रा से जागते हैं, जिसके बाद एक बार फिर मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती हैं। चूंकि सृष्टि के संचालक विष्णु जी लगभग 142 दिन बाद योग निद्रा से जागेंगे, इसलिए यह तिथि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसका खास प्रभाव राशियों पर भी दिखाई दे सकता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, देवउठनी एकादशी पर शतभिषा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बना हुआ है। इसके अलावा मंगल भी 1 नवंबर 2025 को अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में देवउठनी एकादशी पर कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इसके बारे में जानते हैं।



देवउठनी एकादशी 2025
  • इस बार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर प्रारंभ होगी।
  • तिथि का समापन अगले दिन यानी 2 नवंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर है।
  • 1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी मान्य होगी।
  • 2 नवंबर को दोपहर 1:11 से 03:23 मिनट की अवधि में एकादशी व्रत का पारण कर सकते हैं।

Devuthani Ekadashi will bring good luck to these 4 zodiac signs
आप विदेश यात्रा के लिए प्रयासरत थे, तो कोई नया अपडेट मिल सकता है। विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होती नजर आएंगी। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
देवउठनी एकादशी मेष राशि वालों के लिए कल्याणकारी मानी जा रही है। आपके तनाव में कमी आएगी और मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। सेहत में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी। आप विदेश यात्रा के लिए प्रयासरत थे, तो कोई नया अपडेट मिल सकता है। विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होती नजर आएंगी।

Dev Deepawali 2025: 5 या 6 नवंबर कब है देव दीपावली ? यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Devuthani Ekadashi will bring good luck to these 4 zodiac signs
वाहन या घर खरीदने का सपना पूरा होगा।नौकरी में चल रही समस्याओं का निवारण होगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
देवउठनी एकादशी से वृषभ राशि वालों का भाग्योदय होगा। आपको व्यापार में अपार सफलता के साथ नए नए मौके धन कमाने के मिलेंगे। प्रभु की कृपा से जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। इस दौरान नए व्यापार की शुरुआत कर रहे लोगों को भी कामयाबी मिलेगी। वाहन या घर खरीदने का सपना पूरा होगा।नौकरी में चल रही समस्याओं का निवारण होगा।

Kartik Purnima 2025: 4 या 5 नवंबर कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानें तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
Devuthani Ekadashi will bring good luck to these 4 zodiac signs
सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
किसी भी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके लिए समय बेहद खास रहेगा। प्रेम जीवन सुखमय बनेगा और रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। कन्या राशि के कोर्ट में चल रहे मामले हल होंगे।  प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा।

Tulsi Vivah 2025: 1 या 2 नवंबर कब है तुलसी विवाह ? यहां जानें डेट, मुहूर्त और पूजन विधि

विज्ञापन
Devuthani Ekadashi will bring good luck to these 4 zodiac signs
धन लाभ होने से भौतिक सुख भी बढ़ेगा।कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों की लंबे समय से अटकी डील फाइल होगी। आपके परिवार में भी खुशियों का आगमन होगा। नए लोगों से मिलेंगे। इस दौरान आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी। इस समय लोगों से अच्छा संवाद होगा, जिससे प्रभाव बढ़ेगा। धन लाभ होने से भौतिक सुख भी बढ़ेगा।कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिल सकता है।
Dev Diwali 2025: शिवजी और विष्णुजी की कृपा से करें दीपदान, जानें शुभ समय और पूजा सामग्री



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed