Budh Gochar 2024: वक्री बुध 22 अगस्त को कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं और 28 अगस्त को कर्क राशि में ही मार्गी भी हो जाएंगे। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध तर्क क्षमता, बुद्धि, सीखने की क्षमता और नौकरी व कारोबार के कारक ग्रह हैं। जब बुध ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो विभिन्न क्षेत्रों में सभी राशियों को अच्छे-बुरे परिणाम मिलते हैं. ऐसे में बुध के कर्क राशि में प्रवेश करते ही कई राशियों के करियर-व्यापार और जीवन पर इसका निश्चित रूप से प्रभाव पड़ेगा। वक्री बुध के कर्क राशि में गोचर करने से कई राशियों को लाभ मिल सकता है। इन राशियों का भाग्य हर कदम पर साथ देगा और नौकरी व कारोबार में जबरदस्त सफलता भी प्राप्त होगी।
Vakri Budh: बुध की वक्री चाल से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
कर्क राशि में वक्री बुध के गोचर के कारण वृषभ राशि के लोगों को व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत अच्छे परिणाम लाएगी और आपके काम की हर जगह सराहना होगी। अगर इस दौरान आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी। उद्यमियों के लिए आर्थिक लाभ के भी अवसर हैं। बुध के शुभ प्रभाव से आप अपने विचार दूसरों के सामने अच्छे से व्यक्त कर सकते हैं और अपनी वाणी से सभी को प्रभावित कर सकते हैं। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
वक्री बुध के प्रभाव से कन्या राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। निवेश में लाभ होगा। इस दौरान कर्मचारी अपनी बुद्धिमत्ता और कौशल से प्रबंधकों को प्रभावित कर सकते हैं और उनका करियर धीरे-धीरे आगे बढ़ सकता है। जो कोई भी अपनी कंपनी का मालिक है उसको भारी लाभ हो सकता है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो भी इस दौरान आपको मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। बुध के शुभ प्रभाव से कन्या राशि के जातक अपनी अधिकांश इच्छाएं पूरी करते हैं। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रखते हैं।
तुला राशि
कर्क राशि में वक्री बुध के गोचर से तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। बुध के शुभ प्रभाव से आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक सुख और अच्छी कमाई का पूरा सहयोग मिलेगा और आप जिस क्षेत्र में काम करेंगे वहां भी आपका दबदबा रहेगा। इस दौरान पेशेवर लोग अपने उत्कृष्ट कौशल के कारण अपने कार्यस्थल पर प्रभाव हासिल करेंगे। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं तो उसमें सुधार आएगा।