फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Shukra Labh Yog: 12 जून से इन 5 राशियों का भाग्य बदलेगा, बुध-शुक्र का योग देगा आर्थिक सफलता

Fri, 06 Jun 2025 12:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 12:09 PM IST
सार

Budh Shukra Yuti: बुध-शुक्र के लाभ योग का असर सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन खासकर 5 राशियों को इससे सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। ये राशियां जल्द ही अपने भाग्य के चमकते हुए दौर का अनुभव करेंगी।

विज्ञापन
Budh Shukra Labh Yog Mercury-Venus Beneficial Yoga to Impact All 12 Zodiac Signs in hindi
Budh Shukra Labh Yog - फोटो : adobe stock

Budh Shukra Labh Yog Zodiac Signs Effect: ग्रहों की चाल और उनके स्थान में बदलाव से हमारे जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव पड़ते हैं। साल 2025 में एक खास खगोलीय योग बन रहा है, जब बुध और शुक्र दोनों ग्रह अपने शुभ स्थानों पर होंगे। 12 जून 2025 को ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर होंगे, जिसे ज्योतिष में लाभ दृष्टि योग कहा जाता है।


Shadashtak Yog 2025: 7 जून को मंगल शनि बना रहे षडाष्टक योग, इन राशि के जातक रहें सतर्क
यह योग पंचमहायोगों में से एक माना जाता है और इसे धन लाभ और समृद्धि का मजबूत संकेत माना जाता है। इस समय इन दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव से जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता और आर्थिक वृद्धि होने की संभावना बढ़ जाती है। यह समय खासकर उन लोगों के लिए बहुत शुभ रहेगा जिनकी राशि इस योग से ज्यादा प्रभावित होती है। आइये जानते हैं किन राशियों को इसके शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।Numerology : इन जन्मतिथियों के लोग होते हैं स्पष्टवादी, इसलिए ज्यादातर अकेले ही रहते हैं

Budh Shukra Labh Yog Mercury-Venus Beneficial Yoga to Impact All 12 Zodiac Signs in hindi
Budh Shukra Labh Yog - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
बुध और शुक्र की दृष्टि मिथुन राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगी। इस समय उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में साझेदारी से अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण और सशक्त बनी रहेगी। साथ ही शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता के भी अच्छे योग बने हुए हैं।

Budh Shukra Labh Yog Mercury-Venus Beneficial Yoga to Impact All 12 Zodiac Signs in hindi
Budh Shukra Labh Yog - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए लाभ दृष्टि योग खुशियां लेकर आएगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में मुनाफा होगा और नई पहचान बनेगी। इस समय उनकी धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ेगी, साथ ही देश-विदेश की यात्राओं के भी योग बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Shukra Labh Yog Mercury-Venus Beneficial Yoga to Impact All 12 Zodiac Signs in hindi
Budh Shukra Labh Yog - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि के जातकों की किस्मत में इस योग से नया बदलाव आएगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। पढ़ाई में मन लगेगा और सफलता मिलेगी। नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। संपत्ति में वृद्धि होगी और पुराने विवादों का समाधान होगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Budh Shukra Labh Yog Mercury-Venus Beneficial Yoga to Impact All 12 Zodiac Signs in hindi
Budh Shukra Labh Yog - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक और मानसिक रूप से ताकतवर साबित होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और व्यापार के विस्तार के मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी और कानूनी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed