फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Margi 2025: 7 अप्रैल से बुध हुए मार्गी, शनि संग मीन राशि में बैठकर करेंगे बड़ा असर

Wed, 09 Apr 2025 05:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 09 Apr 2025 05:50 AM IST
सार

Budh Margi In Meen Rashi: 7 अप्रैल से बुध ग्रह वक्री चाल छोड़कर मार्गी हो गये हैं और वह अब शनि के साथ मीन राशि में संचार कर रहे हैं। ये संयोग अपने आप में दुर्लभ है और इसका प्रभाव सीधा जीवन के अहम क्षेत्रों जैसे करियर, व्यापार, रिश्ते और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Budh Margi 2025 Mercury and Saturn in same rashi Lucky Time for These Five zodiac Signs
शनि बुध युति - फोटो : adobe stock

Shani Budh Yuti: अप्रैल का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से खास बन गया है। 7 अप्रैल से बुध ग्रह वक्री चाल छोड़कर मार्गी हो गये हैं और वह अब शनि के साथ मीन राशि में संचार कर रहे हैं। ये संयोग अपने आप में दुर्लभ है और इसका प्रभाव सीधा जीवन के अहम क्षेत्रों जैसे करियर, व्यापार, रिश्ते और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है।


Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त में होंगे सभी शुभ कार्य, जानें तिथि और महत्व
ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो जब बुध मार्गी होते हैं तो संवाद, समझदारी और निर्णय लेने की शक्ति में तेजी आती है। वहीं शनि का प्रभाव अनुशासन, मेहनत और कर्मक्षेत्र से जुड़ा होता है। इन दोनों ग्रहों का मिलन न केवल मानसिक संतुलन को प्रभावित करता है बल्कि कई लोगों को ऐसे मौके भी दे सकता है जिनसे जीवन की दिशा ही बदल जाए।
Vikat Sankashti Chaturthi 2025: विकट संकष्टी चतुर्थी कब? चंद्रोदय पर करें गणपति पूजन, हर संकट होगा दूर
इस योग का असर हर किसी राशि पर अलग ढंग से पड़ेगा, लेकिन कुछ जातकों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के जातकों को इसका लाभ मिलने की संभावना है।
Hanuman Jayanti 2025: क्या है बजरंगबली की अष्ट सिद्धि और नव निधि? जानें हनुमान जी की रहस्यमयी शक्तियां

Budh Margi 2025 Mercury and Saturn in same rashi Lucky Time for These Five zodiac Signs
शनि बुध युति - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
बुध की मार्गी चाल वृषभ राशि वालों के लिए करियर के क्षेत्र में नई रोशनी लेकर आई है। लंबे समय से जो प्रयास रंग नहीं ला रहे थे, अब उन पर परिणाम मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और उच्च अधिकारियों की ओर से सराहना भी मिल सकती है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास तौर पर शुभ है। साथ ही, आर्थिक पक्ष मजबूत होता नजर आ रहा है।  यह न सिर्फ आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं, बल्कि पुराने अटके हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक रूप से भी राहत महसूस होगी।

Budh Margi 2025 Mercury and Saturn in same rashi Lucky Time for These Five zodiac Signs
शनि बुध युति - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, इसलिए उनकी सीधी चाल इस राशि के लोगों को विशेष लाभ पहुंचाएगी। आप चाहे नौकरी में हों या व्यापार में, ये समय आपको आगे बढ़ने का, कुछ नया सोचने और जोखिम उठाने का इशारा दे रहा है। आपके व्यक्तित्व में एक नई चमक दिखेगी और आपकी बातों में ऐसा असर होगा कि लोग आपकी बात मानने को तैयार होंगे। सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर भी माहौल बेहतर रहेगा। विरोधी पीछे हटेंगे और पुरानी रुकावटें दूर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Margi 2025 Mercury and Saturn in same rashi Lucky Time for These Five zodiac Signs
शनि बुध युति - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है, फिर भी बुध की सीधी चाल एक तरह से राहत लेकर आई है। पारिवारिक जीवन में पहले जो तनाव था, उसमें अब नरमी आ सकती है। खासकर दांपत्य जीवन में संवाद बेहतर होगा और एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से भी कुछ सकारात्मक खबरें मिल सकती हैं। इनकम बढ़ने के संकेत हैं, हालांकि खर्चों पर थोड़ी लगाम रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें लेकिन मानसिक स्थिति अब स्थिर होती दिख रही है।

विज्ञापन
Budh Margi 2025 Mercury and Saturn in same rashi Lucky Time for These Five zodiac Signs
शनि बुध युति - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह संयोग सौगात की तरह आया है। जो काम पिछले कई दिनों से टल रहे थे, उनमें अब तेजी आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और यदि कोई मतभेद था, तो अब वह सुलझ सकता है। कुछ लोगों को पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है, और भविष्य के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं। साथ ही, यह समय मानसिक रूप से भी संतुलन लाने वाला हैआप खुद को ज़्यादा संगठित और प्रेरित महसूस करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed